Corona_UpdatesKhas-KhabarRanchi

Ranchi: कोरोना मरीजों की कम होगी परेशानी, सदर अस्पताल में 79 बेड के कोविड सेंटर की शुरुआत

Ranchi: रांची में कोरोना मरीजों को अब कुछ हद तक कोविड बेड के लिये नहीं भटकना होगा. रांची के सदर अस्पताल में 79 ऑक्सीजन सर्पोटेड बेड की शुरुआत कर दी गयी है. रांची डीसी और सिविल सर्जन ने इसका उद्घाटन किया. सदर अस्पताल रांची में शुरू किए गए नए वार्ड की शुरुआत के बाद रांची में कोविड-19 पॉजिटिव ऐसे मरीज जिनमें माइल्ड सिमटम या जिन्हें वेंटीलेटर की जरूरत नहीं है, उन्हें सदर अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाज की सुविधा मिल सकेगी.

इसे भी पढ़ेंः जिस अस्पताल में पति-पत्नी करते थे सफाई, उसके फैसले की ‘कमान’ बेटे के हाथ आयी

जल्द ही बन कर तैयार होंगे वेंटिलेटर स्पोर्टेड बेड

सिविल सर्जन रांची डॉ बीबी प्रसाद ने बताया कि अभी ऑक्सीजन स्पोर्टेड बेड की शुरुआत की गई है. जल्द ही वेंटीलेटर स्पोर्टेड बेड की भी शुरुआत की जाएगी. उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल रांची में कोविड डेडिकेटेड वार्ड की शुरुआत होने के बाद रांची के लोगों को इसका लाभ मिलेगा.

विभाग ने अलग से की है डॉक्टरों की व्यवस्था

रांची के सदर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिये सेंटर स्थापित करने के लिये अलग से डॉक्टरों की व्यवस्था की है. स्वास्थ्य विभाग ने सदर के कोविड अस्पताल के लिये 29 डॉक्टर दिये हैं. इसके लिये सदर अस्पताल में पहले से मौजूद 56 डॉक्टरों को इंगेज नहीं किया जाएगा. यह सभी डॉक्टर पीजी कंप्लीट करने के बाद राज्य भर के विभिन्न इलाकों में पोस्टेड थे.

इसे भी पढ़ेंः गढ़वा: विकास की राह ताक रहा आदिम जनजाति कोरवा परहिया का यह गांव

Related Articles

Back to top button