2nd LeadRanchi

RIMS: दो सालों से बेकार पड़ा 14 करोड़ का मल्टीस्टोरीड पार्किंग अब OPD कॉम्प्लेक्स के रूप में होगा विकसित

Ranchi: रिम्स अस्पताल में करीब 14 करोड़ रुपए की लागत से 4 मंजिला मल्टीस्टोरीड पार्किंग बनायी गयी थी. यहां करीब 350 कार एक साथ लगाने की व्यवस्था है. लेकिन दो साल पहले बने इस पार्किंग में सिर्फ एक ही गाड़ी लगती थी. डॉक्टरों ने यहां गाड़ी नहीं लगाने के अपने-अपने तर्क दिये थे. पूरी तरह से अनुपयोगी हो चुके इस पार्किंग को अब सबसे बड़े ओपीडी कॉम्प्लेक्स के रुप में विकसित करने की तैयारी है.

इस ओपीडी कॉम्प्लेक्स में बाहर से आये मरीजों को डॉक्टरों से ओपीडी सलाह मिल जाएगी. ओपीडी अलग हो जाने से मरीजों को यह भी फायदा होगा कि उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. बेकार पड़े इस पार्किंग को ओपीडी कॉम्प्लेक्स के रुप में विकसित करने में अधिक खर्च भी नहीं करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ेंः Ranchi: कोरोना मरीजों की कम होगी परेशानी, सदर अस्पताल में 79 बेड के कोविड सेंटर की शुरुआत

 

पार्किंग यूज नहीं करने के पीछे का तर्क

डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें गाड़ी पार्क करने के लिए एक किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी. इससे उनका वक्त बर्बाद होगा. प्रबंधन को यहां से इमरजेंसी तक आने के लिए वाहन का इंतजाम करना चाहिए था. इसके अलावा उन्होंने बताया कि इमरजेंसी के पास बनाते तो सभी को सुविधा होती. रिम्स के कई विभागाध्यक्षों ने बताया, वहां गाड़ी लगाने व लाने में होने वाली दिक्कतों के बारे में किसी का ध्यान ही नहीं है. अगर यह इमरजेंसी के पास बनता तो सभी को राहत मिलती. आम लोगों के लिए पार्किंग शुल्क लेने की योजना भी है.

इसे भी पढ़ेंः  जिस अस्पताल में पति-पत्नी करते थे सफाई, उसके फैसले की ‘कमान’ बेटे के हाथ आयी

Related Articles

Back to top button