
- सरकारी भूमि की अवैध जमाबंदी मामले में कागजातो को खंगालने टंडवा पहुची टीम
Chatra: टंडवा अंचल कार्यालय एसीबी के राडार पर है. यहां सरकारी भूमि की अवैध जमाबंदी वृहत पैमाने पर की गयी है. इस अवैध कार्य मे पूर्व के कई अंचलाधिकारी सहित जिले के कई वरीय अधिकारियों की भी संलिप्तता रही है.
आज इसी भ्र्ष्टाचार की लौ एसीबी तक पहुंच गयी है जिसकी जांच के लिए एसीबी की टीम टंडवा पहुंची और अंचल कार्यालय में कागजातों को खंगाला.
बताया जाता है कि सरकारी भूमि की अवैध जमाबंदी से संबधित कागजातों को खंगाला गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मगध-आम्रपाली व पिपरवार कोल परियोजना क्षेत्र के बारह गांवो में भू-माफियाओं द्वारा अंचलकर्मियो से मिलीभगत कर सरकारी भूमि की अवैध जमाबंदी कराई गयी थी. इसी पुराने मामले के कांड संख्या 1/16 की जांच करने हजारीबाग के एसीबी की इंसपेक्टर रैंक की टीम पहुची थी.
इसे भी पढ़ें – लातेहार: पुलिस-टीएसपीसी उग्रवादियों में भीषण मुठभेड़, बंदूक और गोलियां बरामद
जांच टीम ने अंचलकर्मियो से कड़ी पूछताछ की है. बताया जा रहा है कि पूर्व में पदस्थापित अंचलाधिकारियो के मिलीभगत से भू-माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध जमाबंदी करायी गयी है और सीसीएल से नौकरी मुआवजा के लिए दावा किया गया.
इस दौरान अधिकारियों ने दिल खोलकर माफियाओं को सहयोग करने की बात सामने आ रही है एवं सरकारी भूमि का सत्यापन कर दिया गया था. ऐसे ही मामलों से संबंधित जांच करने पहुची थी.
हालांकि एसीबी की टीम को अंचलाधिकारी अनूप कच्छप के छुट्टी पर पर होने के कारण कोई विशेष जानकारी हाथ नही लगी है परन्तु यह भी कयास लगाया जा रहा है कि एसीबी की टीम कई दस्तावेज साथ लेकर गयी है. इतना ही नही टीम फिर टंडवा पहुंचेगी और अवैध जमाबंदी का पर्दाफाश करेगी.
इसे भी पढ़ें – ‘डुमरी के लाल’ बेरमो में ठोकेंगे ताल, हाथी पर सवार होकर आयेंगे लालचंद!




