JharkhandKoderma

Koderma :  15 से स्कूल नहीं खुले तो झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन धरना-प्रदर्शन करेगा, सरकार को ज्ञापन सौंपा

उपायुक्त ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा अतिशीघ्र विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों को खोलने  का आदेश जारी किया जायेगा.

Koderma :  झारखंड में निजी विद्यालय नहीं खुले तो प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन धरना-प्रदर्शन करेगा. मंगलवार को एसोसिएशन के संरक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में जिला सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष नितेश कुमार, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष आनंद भारती, चंदवारा प्रखंड सचिव मुकेश कुमार ने उपायुक्त कोडरमा के माध्यम से मुख्यमंत्री झारखंड, राज्यपाल झारखंड, शिक्षा मंत्री झारखंड, शिक्षा सचिव झारखंड सरकार को ज्ञापन सौंपा गया.

इसे भी पढ़ें :   Koderma  : दबंगों ने जेसीबी से खपरैल घर तोड़े, पीड़ित परिवारों का अनिश्चितकालीन धरना जारी 

शिक्षण संस्थानों को अतिशीघ्र खोलने का आदेश जारी किया जाये

ज्ञापन में मांग की गयी है कि निजी विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों को गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार अतिशीघ्र खोलने का आदेश जारी किया जाये.किराये के भवनों में चल रहे विद्यालयों का किराया व  विद्यालय से जुड़े वाहनों का कर माफ किया जाये.  विद्यालय बंद अवधि के लिए शिक्षकों को राहत कोष उपलब्ध कराने की मांग की गयी है.   उपायुक्त ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा अतिशीघ्र विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों को खोलने  का आदेश जारी किया जायेगा. अन्य मांगों पर भी विचार किया जायेगा.

संरक्षक अनिल कुमार ने कहा कि यदि 15 अक्टूबर से विद्यालय खोलने के लिए सरकार  आदेश नहीं देती है, तो  झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन राज्य के सभी जिला मुख्यालय एवं राजभवन व मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन करेगी.सचिव संजीव कुमार ने कहा कि यदि आठवीं कक्षा के बच्चों को फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाती है, उसी स्थिति में संघ द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका के आधार पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव के समक्ष समस्याओं को रखा जायेगा.

इसे भी पढ़ें : चतरा नगरपालिका के सफाई कर्मी गये सामूहिक हड़ताल पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button