
Koderma : पिछले 24 सितंबर को कोठियाराबर डोमचांच की सुमित्रा देवी, पति स्व शिवनारायण सिंह एवं रेखा देवी, पिता स्व शिवनारायण सिंह के खपरैल घर को जेसीबी मशीन से तोड दिया गया. आरोप है कि धर्मेंद्र यादव, अनिल पंडित सहित असामाजिक तत्वों ने 30-35 की संख्या में आकर जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से खपरैल घर तोड़ दिये.
इससे घर का बहुत सारा सामान दब गया और बर्बाद हो गया. इस बाबत सुमित्रा देवी ने डोमचांच थाना में मामला (कांड संख्या101/20) दर्ज कराया. धर्मेन्द्र यादव के द्वारा भी सुमित्रा देवी एवं अन्य पर मामला 102/20 दर्ज कराया गया.
इसे भी पढ़ें : पलामू: 20 हजार रिश्वत लेते राजस्व उपनिरीक्षक गिरफ्तार, पलामू एसीबी ने किया इस वर्ष का 13वां शिकार
सुमित्रा देवी और उसके परिवार को जान मारने की धमकी दी जा रही है
इस घटना के बाद सुमित्रा देवी, रेखा देवी ने पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त कोडरमा से न्याय की गुहार लगायी गयी है. आरोप है कि कथित भू-माफिया धर्मेंद्र यादव के द्वारा सुमित्रा देवी और उसके परिवार को जान मारने की धमकी दी जा रही है. पीड़ितों के द्वारा सोमवार से अपने टूटे हुए घर के सामने अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है. धरने में सुमित्रा देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, रंजीत कुमार सिंह, कृष्णा सिंह सहित बच्चे धरने में शामिल हैं. धरने को अजय कृष्ण, अध्यक्ष झारखंड वनांचल आंदोलनकारी मोर्चा ने अपना समर्थन दिया है.
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम होगा देवघर एयरपोर्ट




