JharkhandPalamu

पलामू: 20 हजार रिश्वत लेते राजस्व उपनिरीक्षक गिरफ्तार, पलामू एसीबी ने किया इस वर्ष का 13वां शिकार 

मीन के दो अलग अलग केवाला के म्युटेशन के लिए हल्का-7 के राजस्व उपनिरीक्षक कुनील कुमार के द्वारा घूस मांगी जा रही है.

 Palamu :  पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखंड के गुरूआ के ओरिया गांव में जमीन के दो अलग अलग केवाला के म्युटेशन में 20 हजार रूपये घूस लेते हल्का 7 के राजस्व उपनिरीक्षक कुनील कुमार को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है. लेस्लीगंज प्रखंड के गुरूआ के ओरिया निवासी अभय कुमार ने एसीबी की मेदिनीनगर कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी. कहा था कि जमीन के दो अलग अलग केवाला के म्युटेशन के लिए हल्का-7 के राजस्व उपनिरीक्षक कुनील कुमार के द्वारा घूस मांगी जा रही है.

इसे भी पढ़ें : खेत में छुपाकर रखा गया था बम, चारा समझकर खाने लगा बछड़ा, विस्फोट से उड़ा जबड़ा

घूस नहीं देना चाहते थे, शिकायत एसीबी कार्यालय में की

बताया कि ओरिया कला के खाता संख्या 182 एवं प्लॉट संख्या 694, 286, एवं 291 में कुल रकबा 14 डिसमिल जमीन 2015 एवं प्लॉट 164 से 9.25 डिसमिल जमीन वर्ष 2017 में खरीदी गयी थी. दोनों का नामांतरण करने के लि 18 सितम्बर 2020 को ऑनलाइन आवेदन किया गया था.

इस सिलसिले में जमीन के म्युटेशन के लिए हल्का-7 के राजस्व उपनिरीक्षक कुनील कुमार से वे मिले. राजस्व उपनिरीक्षक ने प्रत्येक केवाला 10-10 हजार रूपये घूस की मांग की. कई बार अनुरोध करने पर भी राजस्व उपनिरीक्षक नहीं माने. वे घूस नहीं देना चाहते थे. बाद में इसकी शिकायत एसीबी कार्यालय में की.

इसे भी पढ़ें :  राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम होगा देवघर एयरपोर्ट

सत्यापन के बाद की गयी कार्रवाई

एसीबी पलामू के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आवेदन के तथ्यों के संबंध में सत्यापन के बाद इस संबंध में कांड संख्या 13/2020 दर्ज किया गया. आवेदक को 20 हजार रूपये देकर राजस्व उपनिरीक्षक के पास भेजा गया. जैसे ही राजस्व उपनिरीक्षक ने घूस के पैसे लिय, एसीबी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

पलामू एसीबी का 13वां ट्रैप केस

लेस्लीगंज के हल्का 7 के राजस्व उपनिरीक्षक को गिरफ्तार करने के साथ पलामू एसीबी की ओर से इस वर्ष का 13वां ट्रैप केस को पूरा किया गया. राजस्व उपनिरीक्षक को गिरफ्तार करने के बाद उसे मेदिनीनगर लाया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. राजस्व उपनिरीक्षक कुनील राम लातेहा जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भाट-चतरा के निवासी है.

इसे भी पढ़ें :  BJP सांसद साक्षी महाराज ने फिर दिया विवादित बयान, गिरिडीह में बोले- काशी-मथुरा के लिए अयोध्या जैसा नहीं करना होगा संघर्ष, ओवैसी को बताया ‘पागल नेता’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button