NEWS

जेटेट उम्मीदवारों से मिलने पहुंचीं महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, मांगों को बताया जायज

दीपिका पांडेय सिंह ने आंदोलनकारियों से अनशन वापस लेने का आग्रह किया

Ranchi: मोरहाबादी स्थित गांधी प्रतिमा के पास जेटेट पास अभ्यर्थी अपनी मांगों के साथ आमरण अनशन पर बैठे हैं. इस दौरान उनसे मिलने महगामा विधायक मिलने पहुंचीं. उन्होंने जेटेट पास अभ्यर्थी की मांगों को जायज बताया है. अभ्यर्थियों से बातचीत करने हुए उन्होंने कहा कि हमने भी आंदोलन किया है. आंदोलन के दर्द को समझती हूं.

उन्होंने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया कि सरकार अगर उनसे मिलने नहीं पहुंची है तो ऐसा नहीं है कि उन्होंने उनके लिये कुछ नहीं सोचा है. सरकार आपकी मांगों पर विचार कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने अनशन समाप्त करने का आग्रह किया है.

आंदोलनरत अभ्यर्थियों से कहा कि कोरोना के समय आंदोलन करना सही नहीं है. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वे उनकी बातों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगी. साथ ही सरकार के साथ वार्ता कराने का आश्वासन भी दिया है. पर आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अड़े हैं.

इसे भी पढ़ेंः Koderma :  15 से स्कूल नहीं खुले तो झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन धरना-प्रदर्शन करेगा, सरकार को ज्ञापन सौंपा

जेटेट पास पारा शिक्षक इन मांगों को लेकर बैठे हैं धरने पर

जेटेट पास अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर अनशन पर हैं. ये सभी अभ्यर्थी 2015 में हुए जेटेट में पास हैं और उनकी सर्टिफिकेट की अवधि खत्म होने पर थी और नियुक्ति नहीं हो सकी.

इसको लेकर सरकार ने दो साल एक्सटेंसन देने की बात कही है. जिसपर जेटेट अभ्यर्थी सहमत नहीं हो पा रहे हैं. उनका कहना है कि यह एक्सटेंसन नियमावली के विरुद्ध दिया गया है. जिसे कोई भी चैलेंज कर सकता है.

इसे भी पढ़ेंः   Koderma  : दबंगों ने जेसीबी से खपरैल घर तोड़े, पीड़ित परिवारों का अनिश्चितकालीन धरना जारी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button