Education & CareerJharkhandRanchi

राज्य के 41 पॉलिटेक्निक कॉलेज की 11484 सीटों में एडमिशन के लिए होगा एंट्रेंस टेस्ट

आवेदन में अब 7 अक्टूबर तक कर सकते हैं करेक्शन

Ranchi :  झारखंड के 41 पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट लिया जायेगा. यह एंट्रेंस टेस्ट झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से लिया जायेगा. एकेडमिक इयर 2020-21 के लिए एप्लीकेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब झारखंड कंबाइंड बोर्ड की ओर से एप्लीकेशन में सुधार करने और सूचना अपडेट करने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना संक्रमण : देश में एक ही दिन में सामने आए संक्रमण के 85,362 मामले

सात अक्टूबर तक करें आवेदन

झारखंड कंबाइंड की ओर से दी गयी सूचना के अनुसार आवेदन कर चुके उम्मीदवार अपने आवेदन में हुई गलतियों में सुधार कर सकते हैं. उन्हें अपने आवेदन में सुधार करने के लिए आवेदन के दौरान दिये गये आइडी और पासवर्ड से फिर से लॉगइन करना होगा. इसके बाद वे अपने आवेदन में अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि में हुई गलतियों में सुधार कर सकते हैं.

इतना ही नहीं जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के दौरान मैट्रिक के परसेंटेज डालने में गलती की, वे भी सुधार कर सकते हैं. वैसे उम्मीदवार जिनका ऑन लाइन आवेदन के दौरान मैट्रिक का मार्क्सशीट/परसेंटेज उपलब्ध नहीं था, वे अब अपडेट कर सकते हैं. आवेदन में सुधार और जानकारी अपडेशन का काम सोमवार 28 सितंबर से सात अक्टूबर तक कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंः IPL : शुरूआती 3 में 2 मैच हारी चेन्नई सुपर किंग्स, कहां चूक रही है धौनी की टीम ?

राज्य के 41 पॉलिटेक्निक में है 11 हजार से अधिक सीट

राज्य में संचालित हो रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के तहत आते हैं. राज्य में 41 पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं, जहां 11484 सीट है. वहीं सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज 17, पीपीपी मोड में संचालित कॉलेज 07 और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेज 17 हैं. इसमें सभी सरकारी पॉलिटेक्निक में सीटों की संख्या 4267 है.

इसे भी पढ़ेंः कर्ज में डूबे अनिल अंबानी ने ब्रिटेन की अदालत में कहा- परिवारवाले उठा रहे उनका खर्च  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button