JharkhandMain SliderRanchi

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने RIMS में डोनेट किया प्लाज्मा, कहा- जीवन दान देना सबसे बड़ी पूजा

Ranchi: पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने रिम्स में रविवार को प्लाज्मा डोनेट किया. मंत्री राज्य के पहले मंत्री हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. मंत्री जी ने ठीक होने के बाद ही ऐलान किया था कि वे प्लाज्मा डोनेट करेंगे. ठीक होने के 14 दिन की अवधि तक क्वारेंटीन रहने के बाद उन्होंने अपना स्क्रीनिंग कराया था.

स्क्रीनिंग में उनके प्लाज्मा को सर्वोत्तम क्वालिटी का बताया गया था. जिसके बाद रविवार को उन्होंने रिम्स में प्लाज्मा डोनेट किया. इस दौरान मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि प्लाज्मा के गंभीर लक्षण वाले मरीजों का और ओल्ड ऐज के लोगों को फायदा हो रहा है. जिनमें एंटीबॉडी अच्छी तरह डेवलप हो गया है, उन्हें प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आना चाहिए.

उन्होंने कहा कि प्लाज्मा देने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है. सबसे बड़ी पूजा सबसे बड़ा काम किसी को जीवन दान करना है. प्लाज्मा बैंक की शुरुआत से ही मैंने कहा था कि ठीक होने के बाद मैं पहला प्लाज्मा डोनर बनूं, पर यह सौभाग्य नहीं मिला.

मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि शनिवार रात को पता चला कि किसी को ए नेगेटिव ब्लड ग्रुप के प्लाज्मा की जरुरत है. तो रविवार को मैं देने के लिए चला आया. मुझे अच्छा लग रहा है कि मैं किसी की जान बचाने के काम आ सकता हूं. साथ ही मंत्री ने लोगों से अपील भी कि है कि अगर लोगों में एंटीबॉडी बन चुकी है, तो वे प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आयें.

इसे भी पढ़ें – रिया से तीसरे दिन भी CBI का सवाल-जवाब, सुशांत के परिवार वालों से भी पूछताछ की तैयारी

 

स्वास्थ्य मंत्री भी प्लाज्मा डोनेट करने का कर चुके हैं ऐलान

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के अलावा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी ऐलान किया है कि वे भी कोरोना से ठीक होने के बाद प्लाज्मा डोनेट करेंगे. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता वर्तमान में कोरोना संक्रमित हैं और रिम्स में एडमिट हैं. बन्ना गुप्ता के अलावा मंत्री बादल पत्रलेख भी कोरोना से संक्रमित हैं और होम आइसोलेशन में हैं. मंत्रियों के प्लाज्मा डोनेट करने के ऐलान के बाद से कहा जा रहा है कि आम लोग भी अधिक संख्या में आगे आकर ऐसा करेंगे.

पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में कर रहे हैं प्लाज्मा डोनेट

कोरोना से ठीक होने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी प्लाज्मा डोनेट करने के लिए सामने आ रहे हैं. अभी तक 100 से अधिक पुलिसकर्मी प्लाज्मा डोनेशन के लिए अपना स्क्रीनिंग करा चुके हैं. साथ ही झारखंड पुलिस के अधिकारियों के हिसाब से ठीक होने के 14 दिनों के बाद सभी पुलिसकर्मी प्लाज्मा डोनेशन के लिए स्क्रीनिंग करा रहे हैं. साथ ही जरूरत पड़ने पर तुरंत प्लाज्मा डोनशन के लिए वे उपलब्ध भी हो जाएंगे.

इसे भी पढ़ें –संदीप सिंह और BJP के बीच क्या है रिश्ता, क्या जांच करेगी CBI? : सुरजेवाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button