
New Delhi : आइसीएसई की 10वीं और 12वीं के परीक्षाफल शुक्रवार को जारी कर दिये गये. इसमें एक बार फिर से छात्राओं ने बाजी मारी है. काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर रिजल्ट की घोषणा की है. इस रिजल्ट से संबंधित अपडेट हम आपको देते रहेंगे.
इसे भी पढ़ें – 144 पूर्व सैन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखी चिट्ठी, कहा-खुफिया तंत्र की नाकामी है गलवान हमला
ICSE में 99.33 फीसदी स्टूडेंट्स और ISC में 96.83 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं. इस बार बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है. स्टूडेंट्स अपनी यूनिक आइडी की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं. वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट्स को अपनी आइडी 09248082883 नंबर पर भेजनी होगी. इसके लिए ‘ICSE/ISC (Unique ID)’ लिखकर 09248082883 नंबर पर भेजनी होगी और रिजल्ट आपके फोन पर मिल जायेगा.
इसे भी पढ़ें – WHO के विशेषज्ञ Corona के मुख्य कारण का पता लगाने जाएंगे चीन
ICSE में इस साल 2,07,902 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,06,525 पास हुए हैं. यानी ICSE में 99.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. वहीं ISC में इस वर्ष 88,409 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 85,611 पास हुए हैं. ISC में 96.83 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
विद्यार्थी अपने रिजल्ट https://www.cisce.org/ पर भी देख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – Corona Effect: देश के नौ शहरों में मकानों की बिक्री अप्रैल-जून में 67 प्रतिशत घटी- रिपोर्ट



