
New Delhi: देश में कोरोना संक्रमण के मामले में रोजाना तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 22 हजार से अधिक नये केस सामने आये हैं. इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 7 लाख 19 हजार 665 हो गयी है. जबकि एक दिन में 467 और लोगों की जान संक्रमण के कारण चली गयी,चली गयी. जिसके बाद मौत का आंकड़ा 20 हजार को पार कर गया है.
इसे भी पढ़ेंःCorona Virus की टेस्टिंग से जुड़ी मशहूर वैज्ञानिक गगनदीप कंग का टीएचएसटीआइ से इस्तीफा
संक्रमितों की संख्या सात लाख के पार
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा सात लाख को पार कर गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर मंगलवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,19,665 हो गयी है. जिनमें से 20,160 लोगों हो गयी है. जिनमें से 20,160 लोगों की जान जा चुकी है. फिलहाल देश में 2,59,557 एक्टिव केस हैं. जबकि 4,39,948 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात देते हुए स्वस्थ हो चुके हैं.
India’s COVID19 case tally crosses 7 lakh mark with 22,252 new cases & 467 deaths in the last 24 hours. Total positive cases stand at 7,19,665 including 2,59,557 active cases, 4,39,948 cured/discharged/migrated 20,160 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/IDI8t4VhnH
— ANI (@ANI) July 7, 2020
बात बीतें 24 घंटे के ताजा आकंड़ों की करें तो एक दिन में कोरोना के 22,252 नये मामले सामने आये हैं. वहीं 467 लोगों की जान चली गयी है. आइसीएमआर के अनुसार, 6 जुलाई तक 1,02,11,092 सैंपल की जांच की जा चुकी है. उनमें से 2,41,430 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई है.
इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीर: पुलवामा में मुठभेड़ में एक आंतकी ढेर, सेना का एक जवान शहीद, एक पुलिसकर्मी जख्मी
हर पांच दिन में एक लाख नये मरीज
देश में कोरोना वायरस के बेकाबू रफ्तार जारी है. आंकड़ों को देखें तो देश में संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था और आज की तारीख में 7.19 लाख मरीज हैं. मरीजों की संख्या एक से सात लाख होने में 158 दिन लगें. वहीं अब हर पांच दिन में एक लाख नये मामले सामने आ रहे हैं. अगर इसी रफ्तार से संक्रमितों की संख्या बढ़ती रही तो इस महीने यह आंकड़ा 12 लाख के पार जा सकता है. अभी देश में रिकवरी रेट 60 फीसदी से ज्यादा हो गया है.
19 दिनों में 10 हजार लोगों की मौत
कोरोना संक्रमण के कारण भारत में 11 मार्च को पहली मौत हुई थी. शुरुआती 10 हजार मौते होने में 97 दिन लगे थे. लेकिन 10 हजार से मौत के आंकड़े को 20 हजार पहुंचने में महज 19 दिन लगे. हालांकि, देश में संक्रमण की डेथ रेट 2.82 फीसदी है। इसका मतलब है कि हर 100 मरीजों में से तीन मरीजों की जान नहीं बचाई जा पा रही है.
बता दें कि संक्रमण के मामले में भारत तीसरे नबंर पर है. दुनिया में सबसे अधिक कोरोना के मामले अमेरिका में हैं. वहीं ब्राजील दूसरे नबंर पर है.
इसे भी पढ़ेंःCorona: दिल्ली में बड़ी संख्या में घटे मरीज, संक्रमण दर 30 से घटकर 10 फीसदी




