
Shrinagar: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. पुलवामा जिले के गुसू में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है. जबकि सेना का एक जवान भी एनकाउंटर में शहीद हुआ है. वहीं एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस पुलिस और 53 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने गुसू में सर्च ऑपरेशन चला रही है. इस दौरान पूरे इलाके को घेर लिया गया है.
इसे भी पढ़ेंःलोहरदगा जिले के सिविल सर्जन निकले कोरोना पॉजिटिव
एक आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
मुठभेड़ की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा के गूसू गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने सुरक्षा बल पर गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. सूत्रों के मुताबिक, दो से तीन आतंकी यहां छिपे हुए हैं. खबर लिखे जाने तक आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग हो रही है.
#UPDATE: One terrorist has been neutralised in the ongoing encounter. Operation underway: Kashmir Zone Police https://t.co/AJj9vG3jSw
— ANI (@ANI) July 7, 2020
गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार (4 जुलाई) को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए, जबकि सेना का एक जवान घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
इसे भी पढ़ेंःCorona: दिल्ली में बड़ी संख्या में घटे मरीज, संक्रमण दर 30 से घटकर 10 फीसदी




