Corona_UpdatesNational

Corona Virus की टेस्टिंग से जुड़ी मशहूर वैज्ञानिक गगनदीप कंग का टीएचएसटीआइ से इस्तीफा

निजी कारणों से गगनदीप कंग ने टीएचएसटीआइ के कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दिया

New Delhi: मशहूर क्लीनिकल वैज्ञानिक और ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (टीएचएसटीआइ) की कार्यकारी निदेशक गगनदीप कंग ने इस्तीफा दे दिया है. निजी कारणों का हवाला देते हुए सोमवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया.

इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीर: पुलवामा में मुठभेड़ में एक आंतकी ढेर, सेना का एक जवान शहीद, एक पुलिसकर्मी जख्मी

निजी कारणों से इस्तीफा

कंग को अंतर विषयी शोध(Interdisciplinary research) के लिए जाना जाता है और उन्होंने भारत में बच्चों में संक्रमण के संचार, विकास और रोकथाम पर काफी शोध किया है. वह पहली भारतीय महिला हैं जिन्हें रॉयल सोसायटी लंदन का फेलो बनाया गया. वह वैश्विक कंसोर्टियम कॉलिशन फॉर एपिडेमिक प्रिपेयर्डनेस से जुड़ी हुई हैं जो कोरोना वायरस का संभावित टीका विकसित कर रहा है.

नोवल कोरोना वायरस की टेस्टिंग से जुड़ी थी कंग

टीएचएसटीआइ में पेशेवर विशेषज्ञ (विज्ञान संचार) सिउली मित्र ने जानकारी दी कि, ‘डॉ. कंग ने कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है.’ कंग ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है. बता दें कि डॉ. कंग ने रोटावायरस का टीका विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी.

कंग वेल्लोर के क्रिस्टियन मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विभाग में प्रोफेसर भी हैं. साल 2016 में कंग ने टीएचएसटीआइ ज्वाइन किया था. हाल के दिनों में वह नोवल कोरोना वायरस की टेस्टिंग के काम से जुड़ी हुई थीं. उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब भारत कोरोना वायरस के खिलाफ मुश्किल लड़ाई लड़ रहा है.

इसे भी पढ़ेंःदिल्ली में कोरोना पीड़ित पत्रकार ने एम्स के चौथे तल्ले से कूदकर दी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button