Corona_UpdatesNational

Corona: दिल्ली में बड़ी संख्या में घटे मरीज, संक्रमण दर 30 से घटकर 10 फीसदी

New Delhi: देश में कोरोना वायरस संक्रमण की लगातार बढ़ती संख्या के बीच दिल्ली के लिए एक राहत भरी खबर है. यहां सोमवार को अपेक्षाकृत बहुत कम केस रिपोर्ट हुए हैं. जांच का दायरा बढ़ने के बावजूद ऐसा होना अच्छी खबर माना जा रहा है.

सोमवार को दिल्ली में 1379 नये केस मिले जबकि एक दिन पहले 2505 केस रिपोर्ट हुए थे. इससे पहले भी दो हजार से ज्यादा केस रोज सामने आ रहे थे. केंद्र सरकार की तरफ से भी कहा गया है कि दिल्ली में पिछले तीन सप्ताह में संक्रमण दर 30 प्रतिशत से गिरकर 10 प्रतिशत पर आ गयी है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में तीन हजार के करीब ही सिमटी रही जांच दर, मशीनें बढ़ीं पर टेस्टिंग रेट नहीं बढ़ी

15 हजार मरीज होम आइसोलेशन में

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के अबतक 100823 मामले सामने आये हैं. सोमवार को 48 मरीजों की मौत हो गयी. इनको मिलाकर अब तक दिल्ली में कुल 3115 मरीजों की कोरोना से जान जा चुकी है. वहीं 72088 लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं. इस समय 25620 ऐक्टिव केस हैं जिनमें से लगभग 15 हजार लोग अपने घरों में ही आइसोलेट हैं. जांच बढ़ी लेकिन संक्रमण दर हो रही कम

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 संबंधी जांच की औसत संख्या लगभग एक महीने में 5,481 से बढ़कर 18,766 हो गयी है और जांच की संख्या में वृद्धि के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन सप्ताह में संक्रमण दर लगभग 30 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो गयी है.

सरकार ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी संक्रमण दर यानी कुल नमूनों की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने की दर में कमी आयी है, यह अब 6.73 प्रतिशत है.

इसे भी पढ़ें – Corona: रिम्स में लालू की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी समेत 6 नये संक्रमित मिले, झारखंड में 2821 केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button