Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पांच और लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही इस रोग से अब तक मरने वालों की संख्या 73 पहुंच गयी है. साथ ही बुधवार को इससे संक्रमित मामले बढ़कर 10205 हो गये.
बिहार में अबतक 2,28,689 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 7811 मरीज ठीक हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- Corona से मरे शख्स को दफनाने में नहीं मिली मदद, 48 घंटे तक परिवार ने शव को फ्रीजर में रखा
पटना 3 व मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी में एक-एक मौत
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में तीन और मुजफ्फरपुर व सीतामढ़ी में एक—एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढकर 73 हो गयी.
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 73 लोगों की मौत हो चुकी है. उनमें से पटना में नौ, दरभंगा एवं सारण में 5—5, बेगूसराय, नालंदा एवं रोहतास में 4—4, गया, जहानाबाद, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, नवादा, समस्तीपुर, सीतामढी एवं वैशाली में 3—3, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी और सीवान में दो—दो तथा अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, शिवहर एवं पश्चिम चंपारण जिले में एक—एक मरीज की मौत हुई है.
इसे भी पढ़ें- पुलिसिया जांच में दबाव बनाने की नियत से होटल संचालक ने इटखोरी थाना प्रभारी पर मारपीट व पैसे लेने का लगाया था आरोप
10 हजार के पार मरीजों की संख्या
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 460 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में बुधवार को इस रोग से संक्रमण के मामले बढ़कर 10205 हो गये. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 10205 मामले सामने आए हैं. जिसमें से पटना के 758, भागलपुर के 508, मधुबनी के 472, बेगूसराय के 459, सीवान के 438, मुंगेर के 368, समस्तीपुर के 365, कटिहार के 348, रोहतास के 346, मुजफ्फरपुर के 314, नवादा के 313, दरभंगा के 311, खगड़िया के 305, पूर्णिया के 301, सुपौल के 265, गोपालगंज के 261, जहानाबाद के 252, नालंदा के 243, बांका के 238, भोजपुर के 233, औरंगाबाद के 232, बक्सर के 227, पूर्वी चंपारण के 220, गया के 215, सारण के 213, पश्चिम चंपारण के 211, मधेपुरा के 207, वैशाली के 188, कैमूर एवं सहरसा के 186—186, किशनगंज के 175, शेखपुरा के 154, सीतामढी के 144, लखीसराय एवं अररिया के 130—130, अरवल के 110, शिवहर के 92 तथा जमुई जिले के 85 मामले शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- Corona Update : बुधवार को झारखंड में कुल 35 कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संख्या 3051