
Bhubaneswar : ओड़िशा को एक बार फिर चक्रवाती तूफान का सामना करना पड़ सकता है. पिछले महीने ही अम्फान तूफान का सामना कर चुके ओड़िशा के सामने एक और तूफान की आशंका है. मौसम विभाग ने ओड़िशा से सटे समुद्री क्षेत्र में साइक्लोनिक ऐक्टिविटी की जानकारी दी है. साथ ही अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभागीय के अधिकारी खुद तटीय इलाकों की स्थितियों पर नजर बनाये हुए हैं.
मौसम विभाग ने सोमवार को जारी अलर्ट में कहा है कि ओड़िशा के अंदरूनी इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री क्षेत्र में 0.9 किमी-7.6 किमी के बीच दक्षिण की ओर झुकाववाला चक्रवात बनता दिखायी दे रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि यह अगले तीन दिन में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है.
इसे भी पढ़ें – विनोबा भावे विवि के वीसी डॉ मुकुल नारायण देव को चाहिए 24 लाख की इनोवा गाड़ी, आइफोन और नया लैपटॉप
अम्फान से हुआ था भारी नुकसान
पिछले महीने आये अम्फान तूफान ने प.बंगाल में भारी तबाही मचायी थी. इस तूफान का असर ओड़िशा पर भी पड़ा था, पर वहां उतना अदिक नुकसान नहीं हुआ था. अम्फान के कारण ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के हिस्सों में भारी बारिश और आंधी के कारण बिजली के ढांचे और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये थे. इसके अलावा कई लोगों को जान भी गंवानी पड़ी थी.
इसे भी पढ़ें – 6th JPSC विवाद पर HighCourt : आयोग स्पष्ट करे अपना पक्ष नहीं तो JPSC सचिव भी होंगे तलब



