
Giridih: कोरोना कल में सरकार कह रही है कि दो गज की दूरी बनाकर रहें. पुलिस-प्रशासन इसके लिए आम लोगों को जगरूरक भी कर रही है लेकिन जब पुलिस वाले ही कायदे कानून को ठेंगा दिखाने लगेंगे तो आप क्या कहेंगे.
ये भी पढ़ें- Dhanbad: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को उम्र कैद की सजा, 35 हजार जुर्माना
कुछ ऐसी ही तस्वीर झारखंड के गिरिडीह से सामने आई है, जिसे देखकर एक बार तो आप सोचेंगे और कहेंगे कि कोरोना काल में ये सब, वो भी पुलिस-प्रशासन के सामने. दरअसल, गिरिडीह में ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान कई गाड़ियों को पकड़ा गया और उनसे जुर्माना वसूला गया.

सोमवार को भी शहर में जांच अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान कई बाइक व अन्य गाड़ियों को पकड़ा गया और उन पर जुर्माना लगाया गया. अपनी-अपनी गाड़ी छुड़ाने के लिए यातायात प्रभारी के पास पहुंचे. वहां की तस्वीर जब सामने जब आई तो देखकर सब हैरान रह गए.
ये भी पढ़ें- क्या होगा? धरती की तरफ तेजी से आ रहा ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ से तीन गुना बड़ा उल्कापिंड
दरअसल, गाड़ी छुडाने पहुंचे लोग यातायात प्रभारी के सामने ही महामारी एक्ट का खुला उल्लंघन कर रहे थे और साहब जुर्माना वसूली में व्यस्त थे. साहब सरकार का खजाना भर रहे थे और लोग किसी तरह अपनी गाड़ी लेकर घर जाना चाहते थे, ऐसे में नियम-कानून तो टूटना ही था.
गौरतलब है कि डीजीपी के निर्देश पर हर जिले के एसपी को कोरोना काल में वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में करीब एक सप्ताह से गिरिडीह जिले में वाहन जांच अभियान तेजी से चलाया जा रहा है.




