
Palamu : कोरोना वारयस संक्रमण के खिलाफ जंग में पलामू की जीत जारी है. पलामू में अबतक 16 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गये हैं. 1 कोरोना मरीज की जांच निगेटिव आने पर आज उसे पीएमसीएच स्थित कोरोना डेडिकेटेड कोविड केयर से छुट्टी दे दी गयी.
वह व्यक्ति सतबरवा प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला है. कोरोना जांच पॉजिटिव आने पर उसे कोरोना डेडिकेटेड केयर सेंटर में रखा गया था. स्वस्थ होने पर व्यक्ति ने पलामू जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को थैंक यू बोला.
इसे भी पढ़ेंः अनलॉक के पहले दिन जोरदार झटका, गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नई कीमत
सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी, डीपीएम दीपक कुमार व सुखराम बाबू आदि ने कोरोना संक्रमण मुक्त व्यक्ति को मास्क, सैनेटाइजर, फलों से भरी टोकरी, गमछा इत्यादि भेंट किया. मौके पर हॉस्पिटल मैनेजर सुनित श्रीवास्तव, डीईआईसी मैनेजर पियूष सिंह मौजूद थे। सभी ने तालियां बजाकर संक्रमण मुक्त व्यक्ति का स्वागत किया. इस क्रम में सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया.
संक्रमण मुक्त व्यक्ति ने कहा कि वह बाहर में काम करने गया था. यहां लौटने पर उसे कोरेन्टाइन सेंटर में रखा गया था. कोरोना जांच पॉजिटिव आने पर पीएमसीएच में रखा गया.
यहां उन्हें खान-पान की अच्छी सुविधा मिली. दूध-हल्दी, चव्वनप्रास, काढ़ा इत्यादि रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने संबंधित अन्य सामग्री दी गयी, जो कोरोना संक्रमण से लड़ाई में सहायक हुआ. उसने पलामू जिला प्रशासन व स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से वह संक्रमण मुक्त हुआ.
इसे भी पढ़ेंः बंदूक और कोरोना के खौफ से कैसे होगी शिक्षा?
कोविड डेडिकेटेड केयर सेंटर में कोरोना मरीजों को स्वस्थ करने के लिए सेवा कार्य में रेनुलता लकड़ा, राजेश कुमार, मग्दलिना कूजूर ,सहदेव सिंह, प्रेमलता कुमारी, सीमा कुमारी, दीपक यादव, पूनम कुमारी, यशोदा कुमारी आदि स्वास्थ्यकर्मी जुटे थे.
सिविल सर्जन ने कहा कि पलामू में अबतक कोरोना संक्रमण के अबतक 18 मामले आए थे, जिसमें 16 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. जिले में अभी 2 एक्टिव केस हैं.
उन्होंने बताया कि पलामू में 5870 व्यक्तियों को कोरोना के आरटीपीसीआर से जांच कराया गया है, जबकि ट्रू नैट मशीन से 230 और 1007 रैपिड टेस्ट किया गया है.
इसे भी पढ़ेंः #NBA दिग्गज जॉर्डन और बेसबॉल खिलाड़ी ओलोंसो ने अमेरिका में नस्लवाद की निंदा की




