SportsWorld

#NBA दिग्गज जॉर्डन और बेसबॉल खिलाड़ी ओलोंसो ने अमेरिका में नस्लवाद की निंदा की

Washington :  एनबीए (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) के पूर्व दिग्गज माइकल जॉर्डन ने जॉर्ज फ्लॉयड की मौत और पुलिस के द्वारा अश्वेत लोगों की हत्या और उससे पैदा हुए हालात पर कहा कि वह ‘गम और गुस्से’ में है.

जॉर्डन से ट्विटर पर जारी बयान में कहा, ‘‘ मैं बहुत निराश और गुस्से में हूं.’’

इसे भी पढ़ेंः बुर्किना फासो में मानवीय सहायता देने वाले काफिले पर हमला, 25 लोगों की मौत

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं हर किसी के दर्द, आक्रोश और निराशा को समझ और महसूस करता हूं. मैं उन लोगों के साथ खड़ा हूं जो हमारे देश में नस्ल के आधार पर लोगों के प्रति जातिवाद और हिंसा फैला रहे है. इस समय हम सब को एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है ताकि सरकार कड़ा कानून बनाये.

इसे भी पढ़ेंः तो क्या देश के चंदे से बना पीएम केयर्स फंड प्राइवेट अथॉरिटी बन गया!

बेसबॉल टीम न्यूयॉक मेट्स के स्टार खिलाड़ी पेट अलोंसो ने पूरी घटना पर निराशा जताते हुए कहा, ‘‘ मेरे लब आजाद है और मैं चुप नहीं रहूंगा. जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या से मेरा दिल टूट गया है.’’

पच्चीस साल के इस बेसमेन ले कहा ‘‘ इस तरह के भेदभाव का सामना करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए मैं लड़ूंगा और साथ दूंगा.’’

अमेरिका में एक श्वेत पुलिसकर्मी द्वारा अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है.

इसे भी पढ़ेंः टाटा मोटर्स के खुलते ही आदित्यपूर के आठ सौ #MSME में शुरू होगा काम, एंसीलरी छोड़ बाकी छोटे उद्योग खुले

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button