
Dhanbad : कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर लगातार कोरोना योद्धा कार्य कर रहे हैं. चाहे वे डॉक्टर हों या फिर सफाई कर्मी. सभी लोग अपनी ड्यूटी पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ करके वे कोरोना को मात देने में लगे हैं. इसी क्रम में बुधवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने एक सामजिक संस्था द्वारा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन करवाया. जिसमें धनबाद विधायक ने सफाईकर्मी के पैर धोकर उन्हें सम्मान दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जिस तरह इस महामारी में हमारे पुलिसकर्मी, स्वास्थकर्मी, मीडियाकर्मी, सफाईकर्मी कोरोना योद्धा बन कर काम कर रहे हैं, वह काबिले तारीफ है.
इसे भी पढ़ें – सरकारी कर्मचारियों को सीएम हेमंत की ईदी, कल से बंटेगा मई माह का वेतन
कोरोना से देश को हुआ है काफी नुकसान
साथ ही उन्होंने पीएमसीएच में कार्यरत डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मी को संबोधित करते हुए कहा कि इस कोरोना वायरस से देश को काफी नुकसान हुआ है. लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. इस वायरस से जितना नुकसान हुआ है, इसकी भरपाई करने में वर्षों लग जायेंगे. उन्होंने कहा आज हमारा देश इस वायरस से अगर सुरक्षित है तो इन कोरोना योद्धाओं के कारण. इसलिए इन योद्धाओं का सम्मान करें.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown के दौरान दुनियाभर में कार्बन उत्सर्जन में आई 17 प्रतिशत तक की गिरावट
मास्क लगायें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
इस दौरान उन्होंने लोगों से आपील करते हुए कहा कि हम सभी लोगों का कर्तव्य है कि वे कोरोना योद्धाओं का सम्मान करें. आप अपने घर पर रहकर इन कोरोना योद्धाओं को सम्मान दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि लॉकडाउन का पालन करें. उन्होंने कहा कि लोग मास्क लगायें और हर हालत में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.
इसे भी पढ़ें – दंगल #Twitter काः मंत्री मिथिलेश पर टिप्पणी करके फंसे बाबूलाल मरांडी, झामुमो हमलावर



