Ranchi

सरकारी कर्मचारियों को सीएम हेमंत की ईदी, कल से बंटेगा मई माह का वेतन

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कर्मियों को ईद-उल-फितर के पहले एक बड़ा तोहफा दिया है. मुस्लिम त्योहार की बधाई देते हुए सरकार ने घोषणा की है कि मई माह की सैलरी इस बार 21 मई से ही मिलनी शुरू हो जाएगी.

इसे भी पढ़ेंः#Patna : बिहार में बढ़ते कोरोना केस के बीच स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार का तबादला, पर्यटन सचिव बनाया गया

इस बाबत योजना सह वित्त विभाग के अपर सचिव अविनाश कुमार ने निर्देश जारी किया है. सचिव ने इसके लिए कई अधिकारियों एवं विभागों को पत्र जारी किया है. इसमें सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, सभी विभागाध्यक्ष, उच्च न्यायालय, विधानसभा सचिवालय, नई दिल्ली स्थित स्थानीय आयुक्त, सभी डीसी, कोषागार एंव उपकोषागार पदाधिकारी को लिखे गये पत्र शामिल है.

इसे भी पढ़ेंःरांची और खूंटी में तूफान के दौरान शहरी क्षेत्र में 6 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे होगा ट्रांसफार्मर मरम्म्त : JBVNL

ताकि ना हो आर्थिक परेशानी

हेमंत सरकार का कहना है कि रमजान के मौके पर लोगों को किसी तरह की कोई आर्थिक परेशानी नहीं हो, इस लिए यह निर्णय लिया गया है. 21 मई से सभी सरकारी कर्मियों को वेतन भुगतान का काम शुरू कर दिया जाएगा. बता दें कि मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार ईद इस बार 24 या 25 मई को मनाया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंःधनबाद :  सुपर साइक्लोन अम्फान के कारण रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, कच्चे घर में रहनेवालों को सरकारी भवनों में शिफ्ट करने का आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button