
Ranchi : झारखंड के प्रवासी मजदूरों को घर लौटने की ललक अब परवान चढ़ने लगी है. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है. जिसमें लाखों की तादात में प्रवासी मजदूर, छात्र, उपचार कराने दूसरे प्रदेश गए लोग फंस गए हैं. लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होने के पूर्व दूसरे प्रदेश में फंसे लोगों को घर वापसी के लिए कुछ रियायत दी गयी. इसके तहत झारखंड में तेलंगाना, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब से कुछ प्रवासी मजदूरों की घर वापसी संभव हो सकी. इनकी संख्या 10000 के आसपास है.
इसे भी पढ़ेंः #FightAgainstCorona : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 3900 मामले सामने आये, 195 लोगों की मौत हुई
झारखंड सरकार के अधिकृत आंकड़े के अनुसार राज्य के 9 लाख 67 हजार 149 मजदूरों ने कोविड-19 लाइन नंबर में रजिस्टर्ड कराया है. वहीं राज्य सरकार के द्वारा घर वापस होने के लिए जारी किए गए एप में पिछले 3 दिनों में ही 3 लाख से अधिक मजदूरों ने अपना नाम रजिस्टर्ड कराया है.
इसे भी पढ़ेंः देश में अचानक से लॉकडाउन लागू किये जाने पर देश-विदेश के अर्थशास्त्री क्यों उठा रहे हैं सवाल
ऑनलाइन पंजीकरण फार्म जारी किया गया है
झारखंड सरकार ने घर लौटने वाले प्रवासी मजदूरो के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र जारी किया है. प्राप्त सूचना के अनुसार इस प्रपत्र में तीन लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों ने अपना पंजीकरण कराया है. प्रवासी मजदूरो में अब घर वापसी के लिए प्रतीक्षा बढ़ गयी है.
नीचे राज्यों और वहां फंसे मजदूरों का विवरण दिया जा रहा है-
राज्य | मजदूरें की संख्या |
|
आंध्रप्रदेश | 40716 |
|
अरुणाचल प्रदेश | 85 |
|
आसम | 1626 |
|
बिहार | 6287 |
|
चंडीगढ़ | 772 |
|
छत्तीसगढ़ | 5934 |
|
दादर और नगर हवेली | 992 |
|
दमन और दीव | 2294 |
|
दिल्ली | 26881 |
|
गोवा | 13103 |
|
हरियाणा | 28864 |
|
हिमाचल प्रदेश | 8613 |
|
जम्मू कश्मीर | 16 17 |
|
कर्नाटक | 72245 |
|
केरल | 30827 |
|
मध्य प्रदेश | 9586 |
|
महाराष्ट्र | 172098 |
|
मेघालय | 366 |
|
मिजोरम | 1198 |
|
नागालैंड | 196 |
|
उड़ीसा | 12817 |
|
पंजाब | 11353 |
|
राजस्थान | 16899 |
|
सिक्किम | 2750 |
|
तमिलनाडु | 83828 |
|
तेलंगाना | 59837 |
|
मणिपुर | 231 |
|
त्रिपुरा | 188 |
|
उत्तर प्रदेश | 19091 |
|
उत्तराखंड | 2550 |
|
पश्चिम बंगाल | 10819 |
|
अंडमान निकोबार | 38 |
|
पांडिचेरी | 35 |
|
गुजरात | 02958 |
|
इस प्रकार दूसरे राज्यो में फंसे कुल मजदूरों की संख्या 11, 70, 107 है.
इसे भी पढ़ेंः #PmCaresFund में मिली करोड़ो की मदद, 85% की जगह 100% किराया क्यों नहीं माफ करती बीजेपी : डॉ रामेश्वर उरांव




