BiharCorona_Updates

बिहार में बढ़ रहा कोरोना का कहर- 20 नये मामले, कुल केस 366

Patna: बिहार में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 20 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढकर 366 हो गये हैं.

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि गोपालगंज में छह, कैमूर में चार, जहानाबाद में तीन, मुंगेर दो और बांका, अररिया, शेखपुरा, बक्सर एवं सीतामढी जिले में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आये हैं.

इसे भी पढ़ें- #Jharkhand: राज्य के 35 आइपीएस का तबादला रांची रेंज के डीआइजी बने अखिलेश झा

38 में से 28 जिलों में कोरोना केस

उन्होंने बताया कि गोपालगंज जिले से छह पुरुषों, कैमूर से तीन पुरुषों और एक महिला, जहानाबाद से तीन पुरुषों, मुंगेर से दो पुरुष , बांका में एक महिला, अररिया में एक पुरुष, शेखपुरा से एक पुरुष , बक्सर से एक पुरुष तथा सीतामढी से एक पुरुष में कारोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है.

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित कतर से लौटे मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को और वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गयी थी. बिहार के कुल 38 जिलों में से 28 जिलों में कोविड 19 के मामले अबतक सामने आये हैं.

इसे भी पढ़ें- रिम्स निदेशक ने कहा- लालू को कोरोना संक्रमण का कोई खतरा नहीं

कहां कितने मामले

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 92, पटना में 39, नालंदा में 35, रोहतास में 32, सीवान में 30, बक्सर में 26,गोपालगंज में 18, कैमूर में 17, बेगुसराय एवं भोजपुर में नौ-नौ, औरंगाबाद में सात, गया में छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण एवं मधुबनी में पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं सारण एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका में तीन, वैशाली में दो तथा मधेपुरा, पूर्णिया, दरभंगा, अररिया, शेखपुरा एवं सीतामढी में एक-एक केस हैं.

बिहार में अबतक 19851 कोरोना संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 64 मरीज ठीक भी हुए हैं. 

इसे भी पढ़ें- दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित अमेरिका मेंः आंकड़ा 10 लाख के पार, 58,000 लोगों की गयी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button