
Jamshedpur: जिले के मानगो थाना क्षेत्र स्थित समतानगर में रहनेवाले प्रेमी जोड़े का पेड़ से लटका हुआ शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास खून के भी निशान मिले हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या करके फिर उनके शव को पेड़ से लटका दिया गया. हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
इसे भी पढ़ेंः#Covid-19: राजस्थान में वायरस संक्रमण के 66 नये मामले, ओडिशा में 118 कोरोना पॉजिटिव
दोनों लड़का और लड़की समतानगर के ही रहने वाले थे. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर मानगो थाना की पुलिस ने पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मृतक की पहचान में 17 वर्षीय के नाबालिग लड़की और उसके 20 वर्षीय प्रेमी पवन यादव के रूप में हुई है.
स्थानीय लोगों ने देखा शव
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकते हुए लड़का और लड़की के शव को देखा. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की के बीच प्रेम संबंध था. करीब डेढ़ महीने पहले लड़की के भाई ने दोनों को बस्ती में ही मिलते हुए पकड़ लिया था.
उसके बाद से लड़की को घर से बाहर निकलने से परिजनों ने रोक दिया था. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे दोनों लड़के और लड़की घर से निकले थे. जिस जगह दोनों का शव बरामद किया गया, वहां पर खून के निशान पाए गए है. इस कारण आशंका जताई रही है कि हत्या करने के बाद दोनों के शव को लटका दिया गया.
इसे भी पढ़ेंःधनबाद: झरिया थाना प्रभारी पर FIR, किरायेदार पुलिसकर्मियों को घर से नहीं निकालने पर मारपीट का आरोप
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
इस मामले में मानगो थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि मंगलवार को पेड़ से लटकता हुआ लड़का- लड़की का शव बरामद किया गया. दोनों समता नगर के रहने वाले थे. दोनों की हत्या की गई या दोनों ने खुद आत्महत्या की है, इस बारे में फिलहाल कुछ कहना मुश्किल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, मामले की जांच के बाद ही आगे की सच्चाई सामने आएगी.
इसे भी पढ़ेंः#Covid-19: देश में मरीजों की संख्या 29 हजार से अधिक, मौत का आंकड़ा 934




