
Ranchi: राज्यपाल के परिसहाय चंदन कुमार झा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया. इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा शुक्रवार की शाम जारी कर दी गयी.
इसे भी पढ़ें – #Dhanbad: तीन माह की फीस नहीं लेने का निर्देश मानने को तैयार नहीं स्कूल प्रबंधन, निजी स्कूल संघ ने लिखा पत्र
प्रभार में चल रहा था बोकारो एसपी का पद
बोकारो एसपी के पद पर पदस्थापित पी मुरुगन के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद बीते 19 मार्च को जैप 4 की कमांडेंट सुजाता कुमारी वीणापानी को अगले आदेश तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत, अपने कार्यों के अतिरिक्त बोकारो एसपी का प्रभार दिया गया था. सुजाता वीणापानी के पास राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल बोकारो का भी अतिरिक्त प्रभार है.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown : राज्य के बाहर फंसे हैं 7-8 लाख मजदूर, लौटने के बाद सरकार राज्य में ही रोजगार की करेगी व्यवस्था
पी मुरुगन के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद खाली हुआ था पद
पी मुरुगन के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यह पद खाली हुआ था. बता दें कि पी मुरुगन को झारखंड सरकार के गृह विभाग ने 11 मार्च को अपने पद से विरमित कर दिया था. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 17 अक्टूबर 2019 को इस संबंध में झारखंड सरकार को पत्र जारी किया था. इसमें पी मुरुगन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव करने को कहा गया था. पी मुरूगन ने 31 जनवरी 2019 को बोकारो एसपी के पद योगदान दिया था.
इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने चौक-चौराहों पर बढ़ायी चौकसी



