Ranchi

तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण पुलिस बल का टूट रहा मनोबल: भाजपा

Ranchi: भाजपा ने राज्य सरकार के द्वारा स्पेशल ब्रांच में लोहरदगा में पदस्थापित डीएसपी जितेंद्र कुमार सहित चार डीएसपी के तबादले की घटना को तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा बताया है.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के अनुसार, लोहरदगा में विगत माह हुए सांप्रदायिक दंगों ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था. पार्टी प्रवक्ता का कहना है कि स्पेशल ब्रांच के डीएसपी ने 29 फरवरी को ही मुख्यालय को रिपोर्ट भेज कर इन दंगों में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के हाथ होने की बात कही थी.

इसे भी पढ़ेंः#Ranchi: सरकार ने हाइकोर्ट को बताया- बुंडू में बॉडी डिस्पोजल के लिए जमीन चिह्नित की गयी है

उन्होंने लोहरदगा के 13 लोगों पर इन्हें संरक्षण देने की भी बात कही थी. संरक्षकों में सत्ताधारी गठबंधन के घटक दल कांग्रेस के नेताओं और उनके रिश्तेदारों का भी नाम था. इस रिपोर्ट पर संज्ञान लेने के बदले राज्य सरकार ने त्रुटिपूर्ण तरीके से कार्रवाई की.

अंजुमन इस्लामिया की रिपोर्ट पर सरकार ने की है कार्रवाई

प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया कि, सरकार ने पुलिस पदाधिकारी द्वारा भेजे गए रिपोर्ट पर एक्शन लेने की बजाये लोहरदगा के अंजुमन इस्लामिया कमेटी के द्वारा 11 अप्रैल को लिखे गए पत्र के आलोक में कार्रवाई की है.

महज 4 दिन के भीतर ही लोहरदगा के विशेष शाखा के उपाधीक्षक सहित कुल चार उपाधिक्षकों का तबादला कर दिया. हिन्दपीढ़ी मॉडल की तर्ज पर ही लोहरदगा में भी सरकार ने स्पेशल ब्रांच में अल्पसंख्यक अफसर की नियुक्ति की है.

इसे भी पढ़ेंः#Palamu: लॉकडाउन का पालन कराने गयी पुलिस को दी गयी धमकी, अपशब्द कहे

तबादले मामले पर एनआइए जांच की होगी मांग

प्रतुल के मुताबिक, लोहरदगा में शांतिपूर्ण जूलूस पर हुए हमले के कारण हुए दंगों के बाद वहां 20 दिन तक कर्फ्यू था. इस दौरान मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा था कि ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं होती ही रहती हैं.

उनका यह बयान राज्य सरकार की बहुसंख्यक समाज के प्रति सोच को दिखाता है. सरकार ने विदेशियों की उपस्थिति की रिपोर्टिंग करने वाले अफसरों के तबादले में जो कदम उठाया है, उससे पुलिस बल का मनोबल टूटेगा. सरकार अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए गैर वाजिब कदम उठा रही है.

प्रदेश भाजपा इस मामले में गृह मंत्री, भारत सरकार से एनआइए जांच करवाने की मांग भी रखेगी.

इसे भी पढ़ेंः#Dhanbad: Lockdown का उल्लंघन कर ईंट-भट्ठों में धड़ल्ले से चल रहा काम, पुलिस कह रही मेरे क्षेत्र में नहीं है कोई भट्ठा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button