
Dhanbad: जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में लॉकडाउन सबके लिए समान रूप से प्रभावी नहीं दिखता. यहां के ईंट-भट्ठों में अभी भी काम चल रहा है.
राजगंज थाना से महज दो किमी दूर कतरास-राजगंज मुख्य सड़क मार्ग पर कांको हिल स्कूल के सामने एक एसडीएफ नामक चिमनी ईंट-भट्ठे में ईंटों की पथाई, ढुलाई, निकासी और पकाई साथ-साथ चल रही है. जिसे सड़क किनारे से ही देखा जा सकता है.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaOutBreak: गुजरात में पिछले 12 घंटे में दो की मौत, ओडिशा में अब तक 60 केस
इस भट्ठे में 50 से अधिक ईंट बनाने वाले, 5 फायर मेन चौबीसो घंटे रह कर भट्टे को सुचारू रूप से चला रहे हैं. जबकि प्रतिदिन सुबह 20 से 25 स्थानीय मजदूर भी इस भट्ठे में आकर ईंटों की ढुलाई करते हैं. बड़ी बात तो ये है कि स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है.
विधायक ढुल्लू महतो के करीबी का है ईंट भट्ठा
यहां पुलिस की नाक के नीचे खुलेआम लॉकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा है. बताया जाता है इस भट्ठे का संचालन डमरू महतो नामक व्यक्ति करता है, जो बाघमारा के फरार बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो का करीबी है. बताया जाता है कि एक जमाने में दोनों की काफी घनिष्ठता रही है.
ईंट-भट्ठे में खपाया जाता है चोरी का कोयला
राजगंज के स्थानीय लोगों का तो यहां तक कहना है कि इस ईंट भट्ठे में चोरी का कोयला खपाया जाता है. कतरास इलाके की कई कोलियरी से कोयला चोरी कर स्कूटर और मोटरसाइकिल के जरिए इसे भट्ठे में पहुंचाया जाता है.

चोरी का कोयला पहुंचाने का काम रात के अंधेरे में किया जाता है. लेकिन हैरत की बात यह है कि स्थानीय पुलिस को इस बात की जानकारी तक नहीं है. इस संबंध में हमने राजगंज थाना प्रभारी चंदन कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में एसडीएफ नामक ईंट भट्ठे का संचालन नहीं होता है.
जबकि सड़क पर से ही इस ईंट भट्ठे को आसानी से देखा जा सकता है. अगर तकनीकी रूप से देखा जाए तो काम बंद होने पर एक या दो दिनों तक ही ईंट भट्ठे की चिमनी से धुआं निकल सकता है.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaCrisis के समय डोर स्टेप सहायता के लिये डाक विभाग से ली जायेगी मदद, उपायुक्तों को दिया गया निर्देश
धनबाद जिले में सौ से ज्यादा भट्ठे हैं संचालित
धनबाद जिले में फिलहाल सौ से ज्यादा ईंट-भट्ठे संचालित हैं. इन भट्ठों के संचालन के लिए प्रतिदिन पांच टन कोयले की जरूरत पड़ती है. लेकिन यह कोयला इन्हें कहां से मिलता है इसका जवाब न तो जिला प्रशासन और न ही पुलिस के पास ही है.
क्योंकि इनके पास न तो लिंकेज का कोयला आता है और न ही कोई अन्य सरकारी वयवस्था के तहत इनको कोयले की आपूर्ति की जाती है. इसके बावजूद ये ईंट भट्ठे लॉकडाउन के समय में भी गुलजार है.
अधिकारियों को भी नहीं दी जाती है सही सूचना
जब किसी बड़े अधिकारी द्वारा इन भट्ठों के चालू होने की जानकारी मांगी जाती है तो उन्हें भी सही जानकारी उपलब्ध नहीं करायी जाती है. माना जाता है कि अगर सही रूप से इस लॉकडाउन के समय में जिले के किसी बड़े अधिकारी से जांच करायी जाए तो धनबाद में अब भी कई ईंट भट्ठे चालू मिलेंगे, जहां अब भी बेखौफ होकर ईंटों की पथाई, ढुलाई और उन्हें पकाने का काम चल रहा है.
इसे भी पढ़ेंः#LockDownEffect: बीमार बेटे से मिलने के लिए 6 राज्यों की यात्रा करके राजस्थान पहुंची मां





872321 195124I think so. I think your write-up will give those folks a very good reminding. And they will express thanks to you later 499332