JamshedpurJharkhand

#Lockdown: जमशेदपुर में खाद्य सामग्री का पास लगाकर शराब की तस्करी, भारी मात्रा में शराब के साथ दो गिरफ्तार

#Jamshedpur: कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है. लेकिन इस दौरान भी शराब तस्करी का काम जारी है.

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के दीपू बस्ती में खाद्य सामग्री का पास लगाकर जा रहे ऑटो से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है.

साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और मौके से एक व्यक्ति भागने में सफल रहा.

इसे भी पढ़ें : #Palamu: लॉकडाउन का पालन कराने गयी पुलिस को दी गयी धमकी, अपशब्द कहे

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी गयी शराब

मिली जानकारी के अनुसार बर्मामाइंस पुलिस शुक्रवार को दीपू बस्ती में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान जवानों ने एक टेंपो को रोका तो ऑटो चालक ने परसुडीह बाजार समिति का पास दिखाया और बताया कि गरीबों को भोजन कराने के लिए वह अनाज लेकर जा रहा है.

जब पुलिस ने अनाज देखने की बात की तो ड्राइवर ने ऐसा करने से मना किया. पुलिस के जिद करने पर चालक ऑटो लेकर भागने लगा. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा करके ऑटो को पकड़ लिया.

इसे भी पढ़ें : #Ranchi: सरकार ने हाइकोर्ट को बताया- बुंडू में बॉडी डिस्पोजल के लिए जमीन चिह्नित की गयी है

अनाज की जगह मिली शराब की बोतलें

पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और जब तलाशी ली तो ऑटो में अनाज की जगह विदेशी शराब लदी थी. पुलिस ने ऑटो से 363 बोतल विदेशी शराब बरामद की‌

.साथ में ऑटो चालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है‌. दोनों को जेल भेज दिया गया है. मन्नू यादव ने बताया कि यह शराब दीपू बस्ती के अजय मलवा की है.

अजय मलवा शराब की बिक्री करता है. पुलिस ने उसके घर छापा मारा तो वह फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़ें : #Dhanbad: Lockdown का उल्लंघन कर ईंट-भट्ठों में धड़ल्ले से चल रहा काम, पुलिस कह रही मेरे क्षेत्र में नहीं है कोई भट्ठा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button