Corona_UpdatesWorld

#Corona से त्रस्त अमेरिकाः 24 घंटे में 2,600 लोगों की मौत, ट्रंप का दावा- महामारी के सबसे बुरे दौर से निकल चुका सुपर पावर

Washington: कोरोना वायरस का कहर दुनिया के 210 देशों में है. लेकिन इस वायरस से सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका में हुई है. कोरोना वायरस से अब तक अमेरिका में 6.38 लाख लोग पॉजिटिव हैं और अब तक 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना वायरस से मौत का दुनिया में यह किसी देश का सबसे अधिक आंकड़ा है. वहीं कोरोना वायरस से 24 घंटे के भीतर करीब 2,600 लोगों की मौत हो गई जो किसी भी देश में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या है.

इसे भी पढ़ेंः#FightAgainstCorona: देशभर के जिलों को तीन जोन में बांटा गया, संक्रमितों की खोज होगी तेज

मौत के सबसे बड़े आंकड़े के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से दावा किया कि अमेरिका में कोरोना वायरस का सबसे बुरा दौर बीत चुका है.

24 घंटे में 2600 की मौत, टूटे सारे रिकॉर्ड

अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, 24 घंटे में 2,569 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही अमेरिका में मरने वाले लोगों की कुल संख्या 30,844 पहुंच गई है जो किसी भी देश के मुकाबले मृतकों की सबसे अधिक संख्या है.

बुधवार को जहां एक दिन में 2228 लोगों ने जान गंवाई थी. पिछले दो दिन कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली थी, मगर बुधवार और गुरुवार को यह आंकड़ा काफी बड़ा हो गया. सबसे ज्यादा न्यूयॉर्क में 11 हजार 586 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं, जबकि यहां दो लाख 14 हजार 648 केस की पुष्टि हो चुकी है.

कोरोना वायरस महामारी का सबसे बुरा दौर बीत चुका- ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका कोरोना वायरस महामारी के सबसे बुरे दौर से निकल चुका है और वह गुरुवार को अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा करेंगे.

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘यह स्पष्ट है कि हमारी आक्रामक रणनीति काम कर रही है.’

ट्रंप ने कहा, ‘लड़ाई जारी है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर हमने नए मामलों की अधिकतम संख्या को पार कर लिया है. इन उत्साहजनक घटनाक्रमों के कारण हम देश को फिर से खोलने की खातिर राज्यों के लिए दिशा-निर्देश को अंतिम रूप देने के लिए बहुत मजबूत स्थिति में आ गए हैं.’

उन्होंने कहा कि वह गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में दिशा-निर्देशों की घोषणा करने के वक्त इस पर चर्चा करेंगे.

इसे भी पढ़ेंःमुरादाबाद: मेडिकल टीम पर हमला मामले में 7 महिला समेत 17 गिरफ्तार

दुनिया में करीब 21 लाख संक्रमित

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर है. और इस जानलेवा वायरस से अब तक 20 लाख 83 हजार 33 लोग संक्रमित हो चुके हैं. जबकि एक लाख 34 हजार 603 की मौत हो चुकी है. इस बीच राहत की बात ये कि 5 लाख 10 हजार 171 मरीज स्वस्थ भी हुए है.

दुनिया के 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देशसंक्रमितों की संख्यामौत का आंकड़ाकितने हुए स्वस्थ
अमेरिका6 लाख 38 हजार 11130 हजार 84448 हजार 701
स्पेन1 लाख 80 हजार 65918 हजार 81270 हजार 853
इटली1 लाख 65 हजार 15521 हजार 64538 हजार 092
फ्रांस1 लाख 47 हजार 86317 हजार 16730 हजार 955
जर्मनी1 लाख 34 हजार 7533 हजार 80472 हजार 600
ब्रिटेन98 हजार 47612 हजार 868उपलब्ध नहीं
चीन82 हजार 3413 हजार 34277 हजार 892
ईरान76 हजार 3894 हजार 77749 हजार 933
तुर्की69 हजार 3921 हजार 5185 हजार 674
बेल्जियम33 हजार 5734 हजार 4407 हजार 107

इसे भी पढ़ेंःबिहार में #Corona का कहर जारी, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 72 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button