Corona_UpdatesNational

#FightAgainstCorona: देशभर के जिलों को तीन जोन में बांटा गया, संक्रमितों की खोज होगी तेज

New Delhi: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगता नहीं दिख रहा. संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार के करीब पहुंच चुका है. वहीं करीब 400 लोगों की जान चुकी है. संक्रमण की रफ्तार को रोकने के उद्देश्य से ही देश में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने सख्त गाइडलाइन जारी करने के साथ अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए देश के सभी जिलों को तीन जोन में बांटा है.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaOutbreak : हद है ! रिम्स में भर्ती कोरोना मरीज कर रहे चिकेन बिरयानी की फरमाइश

तीन जोन में बांटे गये देश के जिले

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर सभी जिलों को तीन जोन में बांटा गया है. पहला- हॉटस्पॉट, दूसरा- नॉन हॉटस्पॉट और तीसरा- वह जिले जहां अब तक कोई कोरोना केस नहीं आया हैं. इन तीन जोन में बंटे जिलों में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम कई एजेंसियों के साथ को-आर्डिनेट कर रही है.

देश में फिलहाल 170 हॉटस्पॉट जिले हैं. जहां कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा है. इन जिलों में अब डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा. और जो लोग किसी भी फ्लू या खांसी-सर्दी से पीड़ित मिलेंगे, उनकी कोरोना जांच की जाएगी. हॉटस्पॉट एरिया में लोगों की पहचान के लिए हर सप्ताह अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान हर सोमवार को चलेगा. वहीं इन हॉटस्पॉट से सटे एरिया को बफर जोन घोषित किया गया है.

इसे भी पढ़ेंःधनबाद: दो गुटों के बीच हुए विवाद में चली गोली, 6 घायल

बफर जोन में एक्टिव केस की तलाश

हॉटस्पॉट से सटे बफर जोन में स्पेशल टीम द्वारा अभियान चलाया जायेगा, ताकि एक्टिव केस की तलाश की जा सके. लोगों का सैंपल लिया जाएगा और उनका टेस्ट किया जाएगा. इन इलाकों में आवश्यक सेवाओं को जारी रखा जाएगा. इसके साथ-साथ टीम की ओर से कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आये लोगों की तलाश की जाएगी. इसके लिए रेड क्रॉस, एनएसएस समेत कई एजेंसियां साथ में काम करेंगी.

देश के जिन जिलों में कोरोना के केस कम हैं, उन्हें नॉन-हॉटस्पॉट जोन में रखा गया है. इन जिलों में बुखार, सर्दी-खांसी के शिकार लोगों का टेस्ट किया जाएगा. साथ ही इस जोन में आने वाले जिलों को कोविड-19 के लिए एक अलग से अस्पताल बनाने का निर्देश जारी किया गया है. और कोरोना से निपटने के लिए सभी जरूरी उपाय करने का भी निर्देश दिया गया है.

तीसरा जोन ग्रीन होगा. ग्रीन जोन में देश के वैसे जिलों को रखा गया है, जहां पर कोई केस नहीं आया है. लेकिन इन जिलों में भी प्रशासन की नजर रहेगी. इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने राज्य सरकारों से कहा कि जिस भी इलाके में 28 दिनों से कोई केस नहीं आया है, उन इलाकों के हॉस्पॉट को ग्रीन और ऑरेंज जोन में तब्दील किया जाए.

इसे भी पढ़ेंःबिहार में #Corona का कहर जारी, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 72

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button