Corona_UpdatesNationalUttar-Pradesh

मुरादाबाद: मेडिकल टीम पर हमला मामले में 7 महिला समेत 17 गिरफ्तार

Moradabad (UP): उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमित एक व्यक्ति को क्वॉरेंटाइन में रखने के लिए ले जाने आयी एक मेडिकल टीम पर हमला हुआ था. हमले में 4 लोग जख्मी हो गये. इस मामले में सात महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

इसे भी पढ़ें- #FightAgainstCorona: देशभर के जिलों को तीन जोन में बांटा गया, संक्रमितों की खोज होगी तेज

क्या है मामला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुरादाबाद के नवाबपुरा क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति को क्वॉरेंटाइन सेंटर ले जाने के लिए आयी एक मेडिकल टीम और उसकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर कुछ लोगों ने पथराव किया.

इस वारदात में एक डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के तीन लोग जख्मी हो गये थे. इस मामले में मुरादाबाद के नागफनी थाने में मुकदमा दर्ज करके 7 महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें- MLA विनोद सिंह ने उठाया सवाल, क्या बिहार-झारखंड ही सबसे गया-गुजरा राज्य, 54 सांसद एक भी मजदूर नहीं ला सकते..?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमलावर लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही करने के आदेश देते हुए कहा कि पथराव में हुए सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई इन आरोपियों से की जाए.

मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मिलिंद गर्ग ने बताया कि एक मेडिकल टीम कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को लेकर जा रही थी. तभी अचानक आयी भीड़ ने एंबुलेंस पर पथराव कर दिया. वे कोरोना वायरस संक्रमित उस व्यक्ति को ले जाने से रोक रहे थे.

इसे भी पढ़ें- बिहार में #Corona का कहर जारी, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 72

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button