NEWS

पलामू: कोरोना और लॉकडाउन का फायदा उठा रहे वन माफिया, जंगलों का सफाया कर हो रहे मालामाल़

Palamu : एक तरफ देश जहां कोरोना से जूझ रहा है. पूरे देश में लॉकडाउन है. इसी का नाजायज फायदा वन माफिया उठा कर जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं. मामला पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के ठेकही अंदाग जंगल का है. इस इलाके में बड़े पेड़ों को काटकर बड़े पैमाने पर जंगल साफ किए जा रहे हैं. घटनास्थल की स्थिति बयां करती है कि अबतक बड़े भूभाग पर पेड़ काटे गए हैं और उसे ठिकाने लगा दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः मुंबई और सूरत के बाद अब दिल्ली में बाहर निकले मजदूर, प्रशासन कर रहा शेल्टर होम ले जाने की कोशिश

पांकी प्रखंड मुख्यालय से अन्दाग की दूरी 12 किलो मीटर है. वन माफिया द्वारा अंदाग के जंगलों में इमारती लकड़ियों में सखुआ, आसन के सैकड़ो पेड़ काटकर गिरा दिये हैं. वहीं जामुन, कहुआ, बहेर के कुल मिला कर हजारों पेड़ काटकर गिराये गयें है. रात के अंधेरे में जंगलों से टैक्टर द्वारा सड़क पर लाकर ट्रकों में लादकर गंतब्य तक भेज दिया जाता है. जिस तरह से पेड़ों को काटा गया है, उससे इस काम में एक बड़ा रैकेट सक्रिय लगता है.

सूत्रों की मानें तो दस से बीस ट्रक लकड़ी को जंगल से निकालकर खपाया जा चुका है. आखिर यक्ष प्रश्न है कि इतने बड़े पैमाने पर इमारती लकड़ियां काटी जा रही हैं और वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं है. यह कही न कही वन विभाग की विफलता को साबित करता है. सूत्रों की माने तो अभी भी जंगलों में करोड़ों की विभिन्न प्रजाति के बूटे भी जंगल में पड़े हैं.

इसे भी पढेंः #LockDown : होम डिलीवरी के लिए पलामू जिला प्रशासन कर रहा App का इस्तेमाल, जानिये कैसे काम करता है

कोरोना का वन माफिया उठा रहे नाजायज फायदा: विधायक  

इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि मुझे कार्यकर्ताओं द्वारा जानकारी मिली कि अन्दाग के जंगलों में हजारों इमारती पेड़ काटकर गिराये गये हैं. जानकारी मिलने के पश्चात डीएफओ एवं रेंजर को फोन लगाया गया, लेकिन इनका मोबाइल इस परिस्थिति में भी स्विच ऑफ मिला. यह घोर लापरवाही है.

कोरोना का वन माफिया नाजायज फायदा उठा रहे हैं. इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट काम कर रहा है. जानकारी मिली है कि काफी लकड़ी लॉक डाउन में भी बाहर चला गया, कहाँ गया, कैसे गया इसकी जाँच होनी चाहिये. मैं इस मामले को सरकार तक पहुंचाऊँगा और सीएम के भी संज्ञान में दूँगा. इस विषय पर उनकी जिले के एसपी से भी बात हुई है. उन्होंने कार्रवाई की बात कही.

इसे भी पढ़ेंः #Lockdown:  कर्नाटक में फंसे 40 मजदूरों की मजदूरी नहीं दे रहा ठेकेदार, खाने के लाले पड़े, हेमंत सोरेन से लगायी गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button