
Ranchi/Palamu : कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए पलामू जिला प्रशासन ने एक नयी पहल की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 मई तक बढ़ाए लॉकडाउन में शहरवासियों को आवश्यक सामग्रियों की कमी ना हो, इसके लिए जिला प्रशासन अब SAHAARA#Palamu App का उपयोग कर रहा है.
प्रशासन ने लोगों को कहा है कि इस एप्लीकेशन की मदद से जिला के लोग आवश्यक वस्तु जैसे ग्रॉसरी, मेडिकल, एलपीजी तथा डेयरी की होम डिलीवरी करवा सकते हैं. इस एप्लीकेशन को एनआईसी के द्वारा विकसित किया गया है. जिले भर में चिन्हित होम डिलीवरी करने वाले किराना दुकान, दूध के दुकान, सब्जी दुकान, फल दुकान तथा गैस एजेंसियों को इसमें पंजीकृत किया गया है.
पंजीकृत दुकानो द्वारा लोगों को आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः #FightAgainstCorona : सिमडेगा में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन ने 3 किमी तक के क्षेत्र को किया सील
डिलीवरी के बाद ही किया जाना है भुगतान
SAHAARA#Palamu App एप्प से ग्राहक अपने जीपीएस लोकेशन के पास की दुकान का पता लगाकर उचित दुकान का चयन कर सकते हैं. साथ ही ऐप के माध्यम से दुकानदार को कॉल कर अपने पते पर आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी भी प्राप्त कर सकते हैं.
ग्राहकों के लिए बनाए गए इस ऐप में ग्राहक की हर एक सुविधा का ख्याल रखा गया है. इस ऐप से किये ऑर्डर के डिलीवरी पाने के पश्चात ही बिल का भुगतान करना होता है.
इसे भी पढ़ेंः #FightAgainstCorona : कोरना के 207 क्षेत्रों में फैलने की आशंका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जारी की गाइडलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.palamu.nic.in से कर सकते है ऐप डाउनलोड
पलामू जिले की के आधिकारिक वेबसाइट www.palamu.nic.in से यह ऐप डाउनलोड होगा. ऐप को डाउनलोड करने के लिए पलामू जिले के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CORONA (COVID-19) के टैब पर क्लिक करने से ऐप डाउनलोड करने का ऑप्शन आ जाएगा. ये इस तरह काम करेगा-
- अपने मोबाइल पर SAHAARA#Palamu को खोलें.
- अपने आवश्यकता के हिसाब से किराना, एलपीजी, मेडिकल, डेरी, फ्रूट्स तथा वेजिटेबल में से किसी एक ऑप्शन पर क्लिक करें.
- क्लिक करने के बाद घर से नजदीक मौजूद दुकान की विवरणी सामने आ जाएगी.
- जिस दुकान से सामान खरीदना है, उस पर क्लिक कर Call Merchant के बटन को क्लिक करें.
- फोन कर दुकानदार को अपनी आर्डर भेजे.
- दिये गए आर्डर को सीमित समय के अंदर दुकानदारों द्वारा घर पर डिलीवर किया जाएगा.
- सामान लेकर बिल का भुगतान करें.
इसे भी पढ़ेंः धनबाद : तंबाकू खाकर सार्वजनिक जगह पर थूकना पड़ा महंगा, पुलिस ने गाड़ी सहित पहुंचाया गया थाना




