
Surat : लॉकडाउन के दूसरे चरण ने सिर्फ मुंबई के मजदूरों को ही सड़क पर उतरने के लिए बाध्य नहीं किया बल्कि गुजरात के सूरत के वराछा इलाक़े में भी ऐसा नजारा देखने के लिए मिला. यहां लॉकडाउन के दोबारा लागू होने की सूचना से खलबली मच गयी. दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन की दूसरी किश्त का एलान किया और उधर वारछा के पटेल नगर औद्योगिक सोसायटी में बड़ी संख्या में टेक्सटाइल वर्कर हाथों में तख्तियां लेकर धरने पर बैठ गए.
इन तख्तियों पर लिखा था कि इन्हें घर भेजा जाए, उनके सामने खाने पीने की समस्या है. उधर वारछा के बरोडा प्रिस्टेज में भी सैंकड़ों प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतर आए. यहां मजदूरों अपने घर भेजने की मांग करते नजर आये. इनको शांत करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा. इन मजदूरों का कहना था उनके समक्ष भोजन की समस्या है औऱ रहने का ठिकाना नहीं है.
इसे भी पढ़ेंः लॉकडाउन अवधि की स्कूल फीस पूर्णत: माफ करें निजी स्कूल: देवघर डीसी
मुंबई में अफवाह फैलाने वाले की गिरफ्तारी के बाद टीवी पत्रकार पुलिस की हिरासत में
महाराष्ट्र में एक टीवी पत्रकार के खिलाफ उस खबर को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें कहा गया था कि ट्रेन सेवाएं बहाल होंगी, जिसके कारण उपनगर बांद्रा में मंगलवार को प्रवासी कामगार उमड़ पड़े.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के आरोपी राहुल कुलकर्णी को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस उसे मुंबई ला रही है.
उन्होंने बताया कि हाल ही में एक खबर में कुलकर्णी ने कहा था कि लॉकडाउन के कारण फंसे हुए लोगों के लिए जन साधारण विशेष ट्रेनें बहाल होंगी. अधिकारी ने बताया कि उस पर आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और 117 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर को यहां बांद्रा रेलवे स्टेशन के समीप 1,000 से अधिक प्रवासी कामगार उमड़ पड़े थे जिनमें से अधिकतर बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के थे.
वे मांग कर रहे थे कि राज्य सरकार उनके लिए यातायात का प्रबंध करें ताकि वे अपने-अपने शहर और गांव लौट सकें.
इसे भी पढ़ेंः प्रवासी मजदूरों से उद्धव ने की नहीं जाने की अपील, वित्तीय संकट से निटपने के तरीके सुझाने को समितियों का किया गठन
ये है पूरा मामला
देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने 14 मार्च को इसकी घोषणा की.
उनकी इस घोषणा के बाद मुंबई के बांद्रा स्टेशन के पास हजारों लोग सड़कों पर उतर आये. इसी मामले को लेकर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. शख्स का नाम विनय दुबे बताया जा रहा है.
कैंपन चलाकर लोगों को कर रहा था गुमराह
विनय पर मजदूरों को गुमराह करने का आरोप है साथ ही उस पर लॉकडाउन के वक्त भीड़ जमा करने का भी आरोप लगा है. मुंबई में यह व्यक्ति ‘चलो घर की ओर’ नाम का कैंपन चला रहा था. विनय पर खिलाफ आइपीसी की धारा 117, 153 ए, 188, 269, 270, 505(2) और एपिडेमिक एक्ट की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
विनय के गुमराह करने की वजह से बांद्रा स्टेशन पर हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो गयी थी. पुलिस ने इस मामले में 1000 लोगों पर मामला दर्ज किया है.
गौरतलब है कि कोरोना से बुरी तरह प्रभावित मुंबई में इस कदर भीड़ का उमड़ना काफी खतरनाक साबित हो सकता है. इस भीड़ में ज्यादातर वैसे लोग शामिल थे जो दूसरे राज्यों से मुंबई में आकर काम करे थे. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर इन लोगों को तितर-बितर कर दिया था.
लॉकडाउन बढ़ने से मन में डर
देश में 21 दिन का लॉकडाउन 14 अप्रैल को समाप्त होनेवाला था, पर इसे 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन को लंबा खिंचता देख लोग घबरा गये. उन्हें यह आशंका लगने लगी कि उनके भोजन पानी की व्यवस्था कैसे होगी. वे लोग घर वापस भेजे जाने की मांग करने लगे.
इसे भी पढ़ें: #TabligiJamaat: मौलाना साद समेत 7 पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज, 1900 विदेशी जमातियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस





987391 77716I favored than you might be now. 740982