
Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिवघाट के पास मंगलवार को अज्ञात युवक का शव मिला है. अज्ञात युवक के शव के मिलने से सनसनी फैल गयी.
पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
इसे भी पढ़ें : कोरोना ने कैसे बिगाड़ी देश की अर्थव्यवस्था, उसकी बानगी बना COVID-19 HOTSPOT चंद्रपुरा का तेलो
युवक की नहीं हो पायी पहचान
मृत युवक की पहचान नहीं हो पायी है. इस संबंध में एक अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.
आसपास किसी तरह का कोई निशान नहीं मिला है और ना ही किसी तरह का कोई चोट के निशान ही पाये जा सके हैं.
पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही सामने आ पायेगी कि कैसे मौत हुई है और मरने वाला व्यक्ति कौन है.
इसे भी पढ़ें : मोदी जी के संबोधन के तथ्यों की इस हकीकत को भी जान लीजिये, जल्दी नहीं बहुत देर से उठाये कदम
जांच में जुटी है पुलिस
पुलिस मृतक युवक की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.
आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है ताकि पता चल सके कि कहां से वह युवक वहां आया और कैसे उसकी मौत हुई है.
युवक की हत्या हुई है या मौत के पीछे कोई और वजह है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा.
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले 118 लोगों पर FIR, 60 भेजे गये जेल




