Corona_UpdatesNational

आसनसोलः चुरुलिया में क्वारेंटाइन सेंटर हटाने की मांग पर पुलिस-पब्लिक में हिंसक झड़प, कई पुलिसकर्मी जख्मी

Asansol: पश्चिम बंगाल के आसनसोल का चुरुलिया इलाका मंगलवार को देखते ही देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. क्वारेंटाइन सेंटर व उसमें रखे गये करीब 27 लोगों को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया.

जिसके बाद हंगामे को शांत कराने जब मौके पर पुलिस पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की. साथ ही बम के गोले फेंके जाने की भी खबर है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग भी की.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना ने कैसे बिगाड़ी देश की अर्थव्यवस्था, उसकी बानगी बना  COVID-19 HOTSPOT चंद्रपुरा का तेलो

स्थानीय लोगों के द्वारा किये गये इस हमले में 20-25 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है. हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस की गाड़ी सहित पत्रकारों की गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की है और गाड़ियों में आग लगा दी है.

हालात को बिगड़ता देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

बता दें कि इलाके में सरकार के निर्देश पर क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है. जिसमें करीब 27 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है. जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं. और इलाके से क्वारेंटाइन सेंटर और उसमें रह रहे लोंगों को जल्द से जल्द हटाने की मांग कर रहे है.

इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देख पुलिस क्वारेंटाइन सेंटर और उसमें भर्ती लोगों को जल्द से जल्द हटा लेने का आश्वासन स्थानीय लोगों को दिया है. मौके पर निगम के एमएमआइसी पूर्णशशि राय सहित पुलिस के वरीय अधिकारी तैनात हैं और मामले को शांत करने पर जुटे हुए हैं.

इसे भी पढ़ेंःकोरोना वायरस से आंध्र प्रदेश और धारावी में दो-दो लोगों की मौत, AP में 34 नये मामले सामने आये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button