
Jamshedpur : जिले के साकची थाना क्षेत्र स्थित एमजीएम अस्पताल में महिला से दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रात भर की गयी छापामारी के बाद उस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.
इस मामले में जमशेदपुर एसएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया जायेगा.
इसे भी पढ़ेंः #Finance_Minister निर्मला सीतारमण ने SBI को संवेदनहीन और अक्षम करार दिया, बैंक अधिकारियों ने कहा, ऐसा व्यवहार उचित नहीं
जमशेदपुर एसएसपी ने किया था एसआइटी का गठन
जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए एसआइटी टीम का गठन किया था. जबकि आरोपी को तलाश करने के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने देर रात करीब 3 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
और उसको दुष्कर्म की पीड़िता के सामने लाया गया था. जिसकी पहचान महिला ने कर ली. जिसके बाद पुलिस कन्फर्म हुई कि वही युवक बलात्कारी है. बता दें कि जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे और सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट लगातार इस मामले की क्लोज मोनिटरिंग कर रहे थे.
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला सड़क पर रह कर अपना जीवन यापन करती है उसके पति की मौत हो चुकी है. तबीयत बिगड़ने पर वह 21 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुई थी. इसकी एंट्री अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर में भी है. पांच मार्च को उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई.
छह मार्च को ही अस्पताल छोड़कर बिना किसी को सूचना दिए वहां से निकल गयी. अस्पताल की नर्सों के अनुसार महिला अस्पताल के चौथे तल्ले में मेडिसिन वार्ड के बेड नंबर 64 में भर्ती थी. उसे मामूली बुखार और सर्दी-खांसी की शिकायत थी. कहा ये भी जा रहा है कि घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पीड़िता को आनन फानन में अस्पताल से छुट्टी दे दी थी.
दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इस मामले में साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस ने परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा निवासी महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की थी. और अज्ञात युवक को आरोपी बनाया गया था.
इसे भी पढ़ेंः वुहान के उस लैब का दर्शन जहां #CoronaVirus पर चल रहा था खतरनाक रिसर्च
एमजीएम में पहले भी हुई है दुष्कर्म और छेड़खानी
एमजीएम में पहले भी अस्पताल में दुष्कर्म और छेड़खानी की घटनाएं हो चुकी हैं. 29 फरवरी 2016 को इसी अस्पताल में एक नाबालिग रेप पीड़िता से दोबारा दुष्कर्म का मामला सामने आया था. 15 साल की नाबालिग रेप पीड़िता का यहां के एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा था.
अस्पताल परिसर में ही यहां के एक सिक्यूरिटी गार्ड ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ दोबारा रेप किया. उसी वर्ष 26 जनवरी को कीताडीह में जिस 11 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने दुष्कर्म किया था.
26 अप्रैल 2019 को एमजीएम अस्पताल में इलाज कराने पहुंची मानगो की महिला के साथ रात में एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया. घटना के समय महिला जग गयी और शोर मचाने लगी, तब उसे वहां के लोगों ने पकड़ लिया और अस्पताल में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को सौंप दिया. महिला को पेट दर्द का इलाज कराने अस्पताल में आयी थी.
इसे भी पढ़ेंः देश में तेजी से बढ़ रहा #CoronaVirus का खतरा, 24 घंटे के अंदर 15 से अधिक नये मामले




