Education & CareerJharkhandRanchi

गोमिया के बीईईओ अमिताभ झा को शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने गोमिया के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) अमिताभ झा को सस्पेंड कर दिया है. अमिताभ झा पर मनमानी और राशि में गड़बड़ी करने का आरोप है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक भुनेश्वर प्रताप सिंह ने उनके विरुद्ध लगाये गये सभी आरोपों को सही पाया है.

निदेशक ने बताया कि प्रखंड में 105 स्कूलों के शिक्षकों से कक्षा एक से लेकर 10वीं तक की पाठ्य पुस्तकों का उठाव करवाया गया. विभागीय निर्देश के अनुसार अमिताभ झा को प्रखंड मुख्यालय से सभी पुस्तकों को स्कूलों तक उपलब्ध कराना था. निदेशक ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस प्रकरण में विभागीय निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया और अपनी मनमानी करते हुए बीईईओ अमिताभ झा ने क्षेत्राधिकार से बाहर कार्य करते हुए अपने लाभ के लिए शिक्षक से ही पाठ्य पुस्तक का वितरण कराया. जबकि, किसी भी तरह की समस्या को लेकर विभाग को कोई सूचना नहीं दी गयी. साथ ही आवंटन राशि में हुई कमी के बारे में भी विभाग को उनके द्वारा कुछ नहीं बताया गया. इससे साफ होता है कि आवंटन राशि में भी अमिताभ झा द्वारा अनियमितता बरती गयी.

इसे भी पढ़ें- लॉकडाउन में 45% लोगों को ‘रोटी’ के लिए लेना पड़ा उधार

पूर्व विधायक ने की थी शिकायत

मालूम हो कि इस मामले को लेकर गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह ने गोमिया बीईईओ अमिताभ झा पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य के शिक्षा सचिव सहित शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा था. पत्र में उन्होंने अमिताभा झा पर शिक्षकों से भयादोहन, स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों के वितरण एवं भयादोहन के कारण एक अनुसूचित जनजाति के शिक्षक के निधन हो जाने की शिकायत की थी.

इसे भी पढ़ें- अस्पताल में दिया लड़के को जन्म, घर पहुंची तो निकली लड़की

Related Articles

Back to top button