
Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के विधायकों के द्वारा लिखे उस पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें इन विधायकों ने फुरकान अंसारी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाये जाने की मांग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से की थी.
प्रतुल शाहदेव ने कहा इस पत्र के सार्वजनिक होने से कांग्रेस के भीतर चल रहा अंतर्कलह बाहर आ गया है. कांग्रेस आलाकमान अपने विधायकों, कार्यकर्ताओं की नहीं सुनता. तभी सारे विधायकों के द्वारा मांग किये जाने के बावजूद फुरकान अंसारी को टिकट नहीं मिला.
इसे भी पढ़ें – #MP_Crisis : राज्यपाल से मिले शिवराज सिंह चौहान, 16 मार्च से पहले फ्लोर टेस्ट कराने की मांग
कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र का लिए जगह नहीं
मध्य प्रदेश में भी यही हाल था और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे अग्रणी नेता को कांग्रेस ने दरकिनार कर रखा था. भाजपा शुरू से कहती है कि कांग्रेस में वंशवाद और सिर्फ एक परिवार की हुकूमत चलती है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र के लिए कोई जगह नहीं है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को सभी तरफ से समर्थन मिल रहा है और वो आसानी से राज्यसभा का चुनाव जीतेंगे. वहीं विपक्ष का उम्मीदवार चारों खाने चित हो जायेगा.
इसे भी पढ़ें – #COVID-19 : PM मोदी के प्रस्ताव पर मुहर, SAARC देश रविवार को करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मंथन



