JharkhandRanchi

एनआइए/एसआइटी को भी पूरे मामले में गड़बड़ी नहीं मिलती है तो क्या अम्बा प्रसाद इंटरपोल से जांच की मांग करेंगीः प्रतुल

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने राज्यसभा चुनाव में हुई घटना की जांच एनआइए या एसआइटी से कराने की मांग की है.

प्रतुल शाहदेव ने कहा की पुलिस ने विभिन्न स्तरों पर इस पूरे मामले में कोई गड़बड़ी नहीं पायी. मामले को बंद करने की अनुशंसा की तो यह विधायक महोदय को पच नहीं रहा है. गठबंधन की सरकार को अपने ही प्रशासनिक महकमे पर विश्वास नहीं है. विधायक दूसरी एजेंसी से जांच की मांग कर रही हैं.

प्रतुल शाहदेव ने विधायक अंबा प्रसाद से जानना चाहा कि अगर इस मामले में एनआइए और एसआइटी जांच होती है और एनआइए एवं एसआइटी को भी इस पूरे मामले में कुछ गड़बड़ी नहीं मिलती है तो क्या अम्बा प्रसाद इंटरपोल से जांच की मांग करेंगी?

इसे भी पढ़ें – #NirbhayaCase: दोषियों को तीन मार्च को भी फांसी नहीं, पटियाला हाउस कोर्ट ने अगले आदेश तक रोक लगाई

योगेंद्र साव के साम्राज्य और उसके पीछे की असली काली कहानी की सीबीआइ जांच होनी चाहिए

बड़कागांव क्षेत्र में योगेंद्र साहू का साम्राज्य चलता था. पुरानी सरकार में ऐसे साम्राज्य को चलाने की अनुमति नहीं थी. हाल ही में ओएनजीसी ने भी पत्र लिख कर पूरे क्षेत्र में विधायक अम्बा प्रसाद के लोगों पर बेवजह परेशान करने और दबदबा कायम करने का आरोप लगाया है.

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विधायक अंबा प्रसाद पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं और जबरदस्ती पुलिसिया जांच में हस्तक्षेप कर रही हैं. उन्होंने कहा की भाजपा मांग करती है कि बड़कागांव क्षेत्र में चल रहे योगेंद्र साव के साम्राज्य और उसके पीछे की असली काली कहानी की सीबीआइ जांच होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें – हेमंत सरकार ने पूरे एक महीने तक ठेकेदारों को बुला-बुला कर पर्सेंटेज फिक्स किया, उसके बाद काम का ऑर्डर दियाः बाबूलाल मरांडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button