
Giridih : सियार को बचाने के क्रम में चालक का संतुलन बिगड़ा और अनियंत्रित ऑटो पलटी हो गया. जिसे ऑटो में सवार एक सवारी की मौत (धनबाद के कतरासगढ़ निवासी आकाश उरांव) मौके पर हो गयी. वहीं दूसरे सवारी (डुमरी के शंकरचक निवासी शमीम अंसारी) की मौत डुमरी स्थित अस्पताल पहुंचने के क्रम में हो गयी. एक महिला को भी गंभीर चोट लगी है.
इसे भी पढ़ेंः हेमंत सरकार ने पूरे एक महीने तक ठेकेदारों को बुला-बुला कर पर्सेंटेज फिक्स किया, उसके बाद काम का ऑर्डर दियाः बाबूलाल मरांडी
कैसे हुआ हादसा
जानकारी मिलने के बाद निमियाघाट थाना की पुलिस भी चरकीटोंगरी गांव घटनास्थल पहुंची. और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगो के सहयोग से ऑटो में सवार महिला को इलाज के लिए डुमरी के नर्सिंग होम में भर्ती कराया.
जानकारी के अनुसार धनबाद निवासी आकाश उरांव, शमीम अंसारी दोनों मृतकों समेत ऑटो में छह सवारी बैठे थे. जिसमें ईसरी बाजार से आकाश ऑटो में बैठकर धनबाद के तोपचांची जा रहा था. वहीं ऑटो चालक शमीम सवारियों को लेकर तोपचांची जा रहा था.
इसी प्रकार ऑटो में अन्य सवारी तोपचांची ही जा रहे थे. इसी दौरान सवारियों को लेकर शमीम जब निमियाघाट थाना क्षेत्र के चरकीटोंगरी गांव के समीप पहुंचा, तो नेशनल हाईवे के समीप से एक सियार सड़क क्रास कर रहा था. सियार पर नजर पड़ते ही शमीम ने उसे बचाने का प्रयास किया. इस दौरान ऑटो पलट गया.
इसे भी पढ़ेंः Bhim_Army_Chief चंद्रशेखर 15 मार्च को नयी राजनीतिक पार्टी का एलान करेंगे, यूपी चुनाव में उतरेंगे




