
Mumbai: अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट को लेकर एक खबर सामने आयी है. महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में चौबीसों घंटे फिल्में दिखाए जाने की अनुमति देने के राज्य सरकार के फैसले के बाद फिल्मकार रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को पहले निर्धारित तारीख से तीन दिन पहले 24 मार्च को रिलीज करने का निर्णय किया है.
फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, जिसमें अक्षय कुमार एक पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे और कटरीना कैफ भी इसमें नजर आएंगी.
राज्य सरकार ने पिछले महीने ही दुकानों, भोजनालयों और मॉल में सिनेमाघरों को चौबीसों घंटे खुले रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.
रोहित शेट्टी ने फिल्म का टीजर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, ‘ भारत में पुलिसकर्मियों की पहली दुनिया… अब शुक्रवार की जगह मंगलवार को रिलीज होगी और मुम्बई में चौबीसों घंटे दिखाई जाएगी.’
उन्होंने लिखा, ‘‘फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के साथ मुम्बई के सिनेमाघर चौबीस घंटे खुले रहेंगे. आ रही है पुलिस 24 मार्च 2020 शाम छह बजे से…..’’
Ain’t no time for crime ‘coz Aa Rahi Hai Police!🚨🚔👊🏻#Sooryavanshi releasing worldwide on 24th March.#SooryavanshiOn24thMarch@ajaydevgn @RanveerOfficial #KatrinaKaif #RohitShetty @karanjohar @RelianceEnt @RSPicturez @DharmaMovies #CapeofGoodFilms @PicturesPVR @TSeries pic.twitter.com/OJx1ytnOLM
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 24, 2020
वहीं अक्षय कुमार ने लिखा, ‘अपराध के लिए बिल्कुल समय नहीं है क्योंकि आ रही है पुलिस. देशभर में ‘सूर्यवंशी’ 24 मार्च को होगी रिलीज.’
फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे. यह अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की पहली फिल्म है. पुलिस की दुनिया पर बनी उनकी पहले की फिल्मों में अजय देवगन (सिंघम) और रणवीर सिंह (सिम्बा) काम कर चुके हैं.




