JharkhandMain SliderRanchi

झाविमो कार्यसमिति ने भाजपा में विलय का प्रस्ताव पास किया, 17 फरवरी को औपचारिक तौर पर होगा विलय

Ranchi: झारखंड विकास मोर्चा के भारतीय जनता पार्टी में विलय को लेकर मंगलवार को केंद्रीय कार्यसमिति में प्रस्ताव पारित हुआ. विलय के प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया गया.

यह झारखंड विकास मोर्चा की नयी कार्यसमिति की अंतिम बैठक थी. झाविमो का भाजपा में औपचारिक विलय 17 फरवरी को हो जायेगा. इसकी आधिकारिक घोषणा होनी अभी बाकी है.

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से झाविमो के भाजपा में विलय की अटकलें चल रही थीं. पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के विलय को लेकर पुरानी कार्यसमिति भंग कर नयी कार्यसमिति का गठन किय़ा था.

देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें – #EconomySlowdown: वेंटिलेटर पर देश की अर्थव्यवस्था, ‘निजीकरण’ सरकार की संजीवनी: विपक्ष

दो विधायकों को पार्टी किया जा चुका है निष्कासित

पार्टी के विलय का विरोध कर रहे विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव को पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में पार्टी से निकाल दिया गया था. जब विलय की सारी औपचारिकता पूरी हो गयी तक बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को झाविमो के भाजपा में विलय का प्रस्ताव पेश किया और उसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें – क्या नीतीश क्या बाबूलाल, दोनों ही जनादेश की धज्जियां उड़ाकर दलबदल को सही साबित करने में लगे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button