JharkhandRanchi

बेरोजगारी भत्ता देने की दिशा में जल्द काम शुरू करेगी हेमंत सरकार : सत्यानन्द भोक्ता

Ranchi : प्रोजेक्ट भवन में कई विभागों के कार्यों की समीक्षा के क्रम में श्रम विभाग की भी समीक्षा की गयी. समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभागीय मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी उपस्थित थे. बैठक के बाद श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने बताया कि बैठक में राज्य के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने पर प्रमुखता से बात की गयी.

उन्होंने दावा किया कि हेमन्त सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार देने को दृढ़ संकल्पित है. रोजगार नहीं दे पाने के एवज में हेमंत सरकार जल्द ही बेरोजगारी भत्ता देने की दिशा में काम शुरू करेगी.

इसे भी पढ़ें – IAS राहुल पुरवार होंगे झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, विनय चौबे का सीएम का प्रधान सचिव बनने का रास्ता साफ

उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में पुरानी योजना के साथ सहित नयी योजना शुरू करने पर प्रमुखता से चर्चा की गयी. वहीं राज्य के 24 जिलों में रोजगार कार्यालयों को पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत करने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि राज्य के बेरोजगारों को रोजगार देना हेमंत सरकार की पहली प्राथमिकता है. शिक्षित युवाओं के हाथों तक रोजगार देने के साथ राज्य में असंगठित मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर भी सरकार ने दिशा निर्देश तय किये हैं. बैठक में अल्पसंख्यक मामले के साथ समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास पर भी चर्चा हुई.

कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में प्रमुखता से हुई चर्चा : जोबा मांझी

समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि समीक्षा बैठक में राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में प्रमुखता से चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुई इस बैठक में कुपोषण के कई मामले सामने आये.

समस्या सुन मुख्यमंत्री ने कहा कि कुपोषण दूर करने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है. इसके लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा.

इसे भी पढ़ें – #CAA_NRC_Protest : संसद तक मार्च निकाल रहे जामिया के प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, लाठी चार्ज

चलती रहेंगी राज्य में कल्याणकारी योजनाएं : हाजी हुसैन अंसारी

राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने कहा कि समीक्षा बैठक में उन बिंदुओं पर चर्चा हुई जिससे उनका विभाग पिछड़ रहा है. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी समस्याओं को दूर करने की दिशा में काम किये जायें.

मंत्री ने कहा कि उनका फोकस जेएमएम के मेनिफेस्टो को हर हाल में पूरा करना है. इसमें सबसे प्रमुख मदरसा बोर्ड का निर्माण करना है. उन्होंने कहा राज्य में कल्याणकारी योजनाएं चलती रहेंगी.

इसे भी पढ़ें – मोटर व्हीकल एक्ट गले की फांस न बने सरकार रखेगी ध्यानः चंपई सोरेन

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button