
NewDelhi : CAA-NRC के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों और जामिया नगर के निवासियों समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को सोमवार सुबह संसद की ओर मार्च करने से रोकने पर पुलिस के साथ उनकी भिड़ंत हो गयी.
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच मार्च को लेकर एक घंटे तक गतिरोध बना रहा. इसके बाद पुलिस ने आखिरकार जामिया मिलिया इस्लामिया से थोड़ी दूर स्थित होली फैमिली अस्पताल के पास प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया.
Delhi: Jamia Coordination Committee’s (JCC) protest march against CAA, NRC, & NPR, from Jamia to Parliament, stopped by security forces near Holy Family Hospital in Okhla. pic.twitter.com/McBArSRDOy
— ANI (@ANI) February 10, 2020
इसे भी पढ़ें : #Shaheen_Bagh : मासूम की मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वकीलों के तर्क पर फटकारा, पूछा, चार माह का बच्चा प्रदर्शन में जायेगा क्या?
कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड के ऊपर चढ़ गये
प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर जाने की कोशिश की, जिसका पुलिस ने विरोध किया. इस धक्कामुक्की में दोनों तरफ से कई लोग बेहोश भी हो गये. चार स्तरीय बैरिकेड और भारी सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बावजूद, कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड के ऊपर चढ़ गये, लेकिन उन्हें पुलिस के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा.
इसे भी पढ़ें : शाहीनबाग : सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आंदोलन के लिए आप रास्ता नहीं बंद कर सकते, अगली सुनवाई 17 को
पुलिस ने कहा, संसद की ओर मार्च करने की इजाजत नहीं है
जामिया समन्वय समिति (JCC) के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ संसद मार्च निकाल रहे थे. पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर मार्च करने की इजाजत नहीं है. विश्वविद्यालय के आसपास सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती की गयी थी.
खबर है कि प्रदर्शनकारियों ने जामिया के गेट नंबर-सात से अपना मार्च शुरू किया. पुलिस ने उनसे अपना मार्च खत्म करने की अपील की. प्रदर्शनकारी कागज नहीं दिखायेंगे… और जब नहीं डरे हम गोरों से तो क्यों डरे हम औरों से… आदि नारे लगा रहे थे. प्रदर्शन में कई महिलाएं भी शामिल थीं. हाथों में कई लोग तिरंगा थामे हुए थे और हल्ला बोल के नारे लगा रहे थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रृंखला भी बनाई.
चीफ प्रॉक्टर वसीम अहमद ने छात्रों से वापस लौटने को कहा
प्रदर्शनकारी जेबा अनहद ने कहा, दो महीने से हम प्रदर्शन कर रहे हैं. हमसे बात करने के लिए सरकार की तरफ से कोई नहीं आया, इसलिए हम उनके पास जाना चाहते हैं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो उनकी धक्का-मुक्की हो गयी. इस क्रम में कई प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर गये.
उधर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर वसीम अहमद ने छात्रों से वापस लौटने को कहा. इसके साथ ही पुलिस और छात्रों से शांति बनाये रखने की अपील की.
इसे भी पढ़ें : खुशी है कि भारत का बंटवारा हुआ, नहीं तो मुस्लिम लीग देश को चलने नहीं देती: नटवर सिंह




