Fashion/Film/T.V

ऋषि कपूर को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, प्रदूषण की वजह से हुए थे बीमार

Mumbai: अभिनेता ऋषि कपूर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार को अपने घर लौट आये. वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे और अब मुंबई लौट आये हैं.

कपूर ने ट्वीट कर अपने फैन्स, दोस्तों और परिवार के सदस्यों का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में बीमार पड़ने की वजह का भी जिक्र किया है. गौरतलब है कि ऋषि कपूर (67) को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां थी, जिससे निमोनिया होने का डर था.

इसे भी पढ़ें- बंधु के बाद बाबूलाल ने किया प्रदीप यादव को पार्टी से बाहर करने का रास्ता साफ, थमायी नोटिस

ऋषि कपूर ने किया ट्वीट

कपूर ने ट्वीट कर शहर में शूटिंग के दौरान ‘‘प्रदूषण’’ के कारण संक्रमण होने की जानकारी दी. शुभचिंतकों का दुआओं के लिए शुक्रिया अदा भी किया. उन्होंन लिखा कि  प्रिय परिजनों, दोस्तों, दुश्मन और शुभचिंतकों, मेरे स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता से अभिभूत हूं. शुक्रिया…

मैं पिछले 18 दिन से दिल्ली में शूटिंग कर रहा था और प्रदूषण के कारण न्यूट्रोफिल कम हो गया था, मुझे संक्रमण हो गया, जिसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

इसे भी पढ़ें- बिजली विभाग में भ्रष्टाचारः वर्क ऑर्डर मिलने से पहले ही एजेंसी ने बनहर्दी कोल ब्लॉक में ड्रिलिंग कर दी थी शुरू

स्वास्थ्य को लेकर थी कई अटकलें

ऋष‍ि कपूर न्यूयॉर्क में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद पिछले साल सितंबर में ही देश लौटे थे, उन्होंने न्यूयॉर्क में कई महीनों तक कैंसर का इलाज कराया था. जिसके चलते अब उनके स्वास्थ्य को लेकर कई अटकलें थी, जिसे अभिनेता ने ट्वीट कर स्पष्ट किया.

उन्होंने लिखा कि मुझे हल्का बुखार था, डॉक्टरों को लगा कि निमोनिया हो सकता था. इसका इलाज कर लिया गया है. लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे थे. मैं उन सभी खबरों पर विराम लगाना चाहूंगा और आप सभी का मनोरंजन करने और आपसे प्यार करने को उत्सुक हूं. मैं अब मुंबई में हूं.

ऋषि कपूर ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘द इंटर्न’ के रीमेक में नजर आने की घोषणा की थी. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button