JharkhandRanchi

पुराने विधानसभा भवन में ही आयोजित होगा बजट सत्र, अब तक नया भवन नहीं हुआ है हैंडओवर

Ranchi: पांचवी विधानसभा का पहला बजट सत्र भी पुराने विधानसभा में ही आयोजित किया जायेगा. इससे पहले नयी सरकार का पहला सत्र भी पुराने भवन में हुआ था.

बता दें कि रघुवर दास सरकार ने अपने कार्यकाल का अंतिम एक दिन का सत्र नये विधानसभा भवन में आयोजित किया था. उससे ठीक एक दिन पहले देश के प्रधानमंत्री से इस भवन का उद्घाटन भी कराया गया था.

पर दिलचस्प बात ये है कि उद्घाटन के बाद भी यह भवन अब तक पूरा नहीं हो सका है. काम पूरा नहीं होने के कारण अब तक विधानसभा के नये भवन को अब तक हैंडओवर नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़ें : रिम्स ने कोरोना वायरस के दो संदिग्धों के सैंपल को जांच के लिए पुणे भेजा

भवन विधानसभा को हैंडओवर होने के बाद भी होगा मोडिफाई

सूत्रों के अनुसार पांचवीं विधानसभा के पहले बजट सत्र की शुरुआत 18 फरवरी से पहले हो जानी है. अब तक नया भवन, भवन निर्माण विभाग को नहीं सौंपा गया है. अभी टेस्टिंग और कमीशनिंग की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद ही भवन को सरकार को सौंपा जा सकेगा.

नया विधानसभा भवन हैंडओवर होने के बाद भी उसमें कुछ मोडिफिकेशन किया जायेगा. यह मोडिफिकेशन अधिकारियों, पत्रकारों और विधायकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : #JBVNL के MD राहुल पुरवार वेटिंग फॉर पोस्ट, पूर्व CM के OSD राकेश भेजे गये हजारीबाग कमिश्नर ऑफिस

पिछले सत्र में 22 जनवरी को पेश हुआ था बजट

झारखंड राज्य के लिए 2019 का बजट 22 जनवरी को पेश किया गया था. इससे पहले भी 2018 और 2017 में 21 जनवरी को ही बजट पेश किया गया था.

2016 में बजट 06 फरवरी को पेश किया गया था. इसबार मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाने और नयी सरकार के स्पेशल सत्र के कारण बजट सत्र में देरी हो रही है.

2019 में वित्त वर्ष 2019 20 का बजट 85429 करोड़ का था.

इसे भी पढ़ें : #RIMS के निदेशक डॉ दिनेश सिंह व लातेहार डीसी पर NHRC कर सकता है कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button