
NewDelhi : कोर सेक्टर्स का ग्रोथ रेट घटकर 1.3% पर आने की खबर है. संसद में आर्थिक सर्वे पेश किये जाने के बीच सुस्ती से जूझ रही अर्थव्यवस्था को उद्योग के मोर्चे पर शुक्रवार को एक बार फिर झटका लगा है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में देश के आठ बुनियादी सेक्टर्स का ग्रोथ रेट घटकर 1.3% रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 2.1% था. यह लगातार पांचवां महीना है, जब इन आंकड़ों में गिरावट देखी गयी है. इससे पहले नवंबर माह में आठ बुनियादी सेक्टर्स का ग्रोथ रेट घटकर 1.5% रहा था.
इसे भी पढ़ें : #Budget2020: Economy Survey लोकसभा में पेश, 2020-21 में GDP ग्रोथ 6-6.5 फीसदी रहने का अनुमान
प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 9% से अधिक की गिरावट
जान लें कि आठ बुनियादी क्षेत्रों में कोयला, कच्चा तेल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी उत्पाद, फर्टिलाइजर्स, स्टील, सीमेंट तथा इलेक्ट्रिसिटी शामिल हैं. ग्रोथ रेट में यह कमी प्राकृतिक गैस तथा कच्चा तेल उद्योग के उत्पादन में गिरावट के कारण आयी है. प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 9% से अधिक की गिरावट आयी है, जबकि कच्चा तेल का उत्पादन 7% घट गया है. कोयला उत्पादन में 6.1% की वृद्धि देखी गयी, जबकि सीमेंट उद्योग में भी 5.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी.
इन आंकड़ों से हालांकि यह मानना सही नहीं होगा कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती बरकरार है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में कंपनियों के नतीजे सकारात्मक आये हैं. साथ ही, अर्थव्यवस्था से जुड़े कई सूचकांक भी इस ओर इशारा कर रहे हैं कि इकॉनमी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है.
इसे भी पढ़ें : #BudgetSession में बोले कोविंद: विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा से कमजोर होता है लोकतंत्र
मोदी सरकार ने शुक्रवार को आर्थिक सर्वे पेश किया
जान लें कि आर्थिक मोर्चे पर लगातार घिर रही मोदी सरकार ने शुक्रवार को आर्थिक सर्वे पेश किया. लोकसभा में इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन पटल पर रखा. इस सर्वे रिपोर्ट में देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कई अहम आंकड़े पेश किये गये हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2020-21 में GDP ग्रोथ रेट 6-6.5 फीसदी के बीच रहेगी.
इसे भी पढ़ें : #Bank हड़ताल: बंद रहीं 4500 शाखाएं, एक दिन में प्रभावित हुआ 11 हजार करोड़ का कारोबार




