
Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जब गठबंधन के घटक दल विपक्ष में थे, तब उनके नेता 11 सदस्यों वाले कैबिनेट को गैर संवैधानिक कहते थे.
उनके अनुसार संविधान के प्रावधानों के अनुसार 11 सदस्यों का कैबिनेट एक दिन भी अस्तित्व में नहीं रह सकता था. लेकिन आज हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल 11 मंत्री ही है.
यह बड़ी हास्यास्पद बात है कि गठबंधन जिसपर पहले सवाल करता था, आज उसका अनुसरण कर रहा है.
इसे भी पढ़ें : #Jharkhand: नियुक्तियों में महिलाओं को मिल सकता है 35 प्रतिशत आरक्षण, तैयार हो रहा ड्राफ्ट
सरकार झारखंड से नहीं बल्कि दिल्ली के गांधी परिवार के इशारे से चलेगी
प्रतुल ने कहा कि यह बात इनके दोहरे राजनीतिक चरित्र को दिखाता है. आज भी एक मंत्री पद को खाली यह स्पष्ट संकेत देता है कि गठबंधन की सरकार पर आज भी कांग्रेस का जबरदस्त प्रेशर है.
कांग्रेस एक अतिरिक्त मंत्री पद लेने के लिए अभी तक दबाव बनाकर रखी हुई है. स्पष्ट है कि राज्य सरकार झारखंड से नहीं बल्कि दिल्ली के गांधी परिवार के इशारे से चलेगी.
इसे भी पढ़ें : #GARHWA: मझिआंव के बाद अब कांडी आवासीय विद्यालय की छात्रा हुई गर्भवती, जांच शुरू
नीरज प्रजापति की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग
प्रतुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा हिंसा के कारण हुई नीरज प्रजापति की मौत से मर्माहत है. भाजपा गठबंधन सरकार पर इस पूरे प्रकरण की लीपापोती करने के प्रयास की कड़ी निंदा करती है.
प्रतुल ने कहा कि गठबंधन सरकार मृतक के परिजनों को एक सरकारी नौकरी और 50 लाख मुआवजा देने की मांग करती है. साथ ही पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच करायी जाये.
लोहरदगा में शांतिपूर्वक जुलूस पर हमला करने वालों और पर्दे के पीछे से षड्यंत्र करने वालों की शिनाख्त किया जाये. राज्य सरकार सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर दोषियों को सजा दिलाने का कार्य करें.
इसे भी पढ़ें : IAS सुनील बर्णवालः सरों पर ताज रक्खे थे, क़दम पर तख़्त रक्खा था, वो कैसा वक़्त था मुट्ठी में सारा वक़्त रक्खा था




