
Ranchi: हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होनेवाले अतिथियों का आगमन आरंभ हो गया है. 29 दिसंबर को ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री समेत, पूर्व राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी भी शामिल होंगे.
शनिवार रात को प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राजधानी पहुंचीं. एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय समेत कई नेताओं ने उनकी आगवानी की.
इसे भी पढ़ें – मोदी सरकार #NRC के लिए बना रही है डिटेंशन कैंप, हमारा मकसद अलग था : चिदंबरम
हेमंत ने ममता से की मुलाकात
हेमंत सोरेन ने होटल रेडीसन ब्लू में सीएम ममता बनर्जी से शिष्टाचार भेंट भी की, वहीं दीदी ने भी उन्हें अपना आशीर्वाद दिया. बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक भी इस समारोह में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ रांची पहुंचे हैं.
हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में गठित होनेवाली राज्य सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में अतिथि के तौर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा और राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान भाग लेने के लिए रविवार सुबह पहुंचेंगे.
इसे भी पढ़ें – #PriyankaGandhi ने लखनऊ पुलिस पर गला दबाने और धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया



